Paonta Sahib: पाँवटा साहिब कॉलेज को 2 करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर प्रदीप चौहान ने जताया शिक्षा मंत्री का आभार ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब कॉलेज को 2 करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर प्रदीप चौहान ने जताया शिक्षा मंत्री का आभार

पाँवटा साहिब के कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान अपनी एवं पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की तरफ से प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का राजकीय महाविद्यालय पाँवटा साहिब के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर आभार प्रकट किया है। जारी प्रेस बयान में चौहान ने कहा कि पाँवटा साहिब महाविद्यालय के आर्ट्स एवं कॉमर्स ब्लॉक के निर्माण हेतु 2 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण राशि प्रदेश सरकार ने स्वीकृत की है।

यह पहल क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। इसके लिए वह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का पुनः हार्दिक धन्यवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। प्रदेश सरकार हमेशा ही अच्छा काम कर रही है। शिक्षा के उसमे भी प्रदेश काफी आगे बढ़ रहा है जिसके लिए रोहित ठाकुर की मेहनत है जो अपने विभाग मे इतना अच्छा काम कर रहे है। हमे गर्व है कि हम उस पार्टी से है जो हमेशा प्रदेश हित में कार्य करती है। इस राशि के लिए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और रोहित ठाकुर का आभार।
