Sirmaur Good News: गिरिपार क्षेत्र के अनिल कुमार ने राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक ddnewsportal.com

Sirmaur Good News: गिरिपार क्षेत्र के अनिल कुमार ने राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक ddnewsportal.com

Sirmaur Good News: गिरिपार क्षेत्र के अनिल कुमार ने राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, तिरूपति ग्रुप के सहयोग से हासिल किया मुकाम 

जिला सिरमौर के पैरा एथलीट अनिल कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश और सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है। अनिल कुमार (NCOE, SAI गांधीनगर ट्रेनी) ने राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में फेंसिंग (तलवारबाजी) में कांस्य पदक प्राप्तकर जिला सहित मस्तभोज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह नेशनल चैंपियनशिप सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर राजस्थान में 23 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित हुई। देश दिनेश से बातचीत कर अनिल कुमार ने कहा कि वह धन्यवाद करते हैं, प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी तिरुपति पाँवटा साहिब का। जिनके सहयोग से वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और नेशनल लेवल पर हिमाचल के लिए पदक प्राप्त कर सके।

अनिल कुमार ने कहा कि जब उन्हें आवश्यकता थी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए तो कंपनी आगे आकर उन्हें वह साधन दिया, मोटीवेट किया। जिसके बलबूते में एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंच सकते हैं। तिरुपति कंपनी का विजन सराहनीय है कि वह हमेशा ही जरूरतमद मानव समाज के सहयोग में आगे आकर मदद करती है। उन्होनें कहा कि तिरुपति ग्रुप के निदेशक अशोक गोयल एवं अरुण गोयल के साथ-साथ तिरुपति ग्रुप के एचआर हेड मनजीत कुमार, रोटरी क्लब, अपने सभी रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से राष्ट्रीय स्पर्धा फेंसिंग गेम में कांस्य पदक जीत पाया हूँ।

इसके लिए वह सभी का हृदय से आभारी हैं। यदि तिरुपति ग्रुप व रोटरी क्लब पाँवटा साहिब से उन्हें यह प्रेरणा न मिली होती, तो आज वह इस मुकाम तक नहीं पहुँच पाते। सभी को यह विश्वास दिलाता हूँ कि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक प्राप्त करना है, और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा, आप सभी का आशीर्वाद सदा बना रहे। आप सभी का दिल की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद।