Sirmaur Crime News: नाहन और पाँवटा साहिब में स्मैक के साथ दबोचे युवक, 5.83 ग्राम नशा बरामद ddnewsportal.com

Sirmaur Crime News: नाहन और पाँवटा साहिब में स्मैक के साथ दबोचे युवक, 5.83 ग्राम नशा बरामद ddnewsportal.com

Sirmaur Crime News: नाहन और पाँवटा साहिब में स्मैक के साथ दबोचे युवक, 5.83 ग्राम नशा बरामद

जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन ने एक व्यक्ति के कब्जा से 3.20 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जिला सिरमौर के नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त पर रवाना थी तो टीम को सूचना मिली कि आर.टी.ओ. ऑफिस के नीचे अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति किराये के कमरे में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन को बेचने का धंधा करता है जो आज भी अपने कमरा से स्मैक/हेरोईन स्थानीय युवकों को बेच रहा है यदि इसी समय इसके किराए के कमरा की तलाशी ली जाए तो मादक पदार्थ स्मैक/हेरोईन बरामद हो सकता है। 

जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जा से उसके किराये के कमरा में 3.20 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है। आरोपी का नाम अनिल कुमार पुत्र धनी राम निवासी बाल्मिकी बस्ती, तहसील नाहन जिला सिरमौर हाल कि नजदीक आर.टी.ओ. दफ्तर नाहन, जिला सिरमौर का रहना मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है। 

इसी तरह पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जा से 2.63 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम गश्त पर नज़दीक गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब मौजूद थी तो एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था, जो सामने पुलिस को देख कर एक दम मौका से भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया और उसके कब्जा से 2.63 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी का नाम राकेश कुमार पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव बायां कुआं डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब आयु 32 वर्ष मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।