Paonta Sahib: रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल पाँवटा साहिब में ddnewsportal.com
Paonta Sahib: रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल पाँवटा साहिब में

रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश (RAHP) के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल का आयोजन पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में किया जा रहा है। यह ट्रायल आगामी नेशनल रग्बी टूर्नामेंट (16 से 21 अप्रैल 2026) के लिए टीम चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है, जो राजगीर, पटना (बिहार) में होगा।
एसोसिएशन के महासचिव विशाल सरीन ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रदर्शन-आधारित होगी, जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस, स्किल और गेम अवेयरनेस को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिलों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि राज्य की सर्वश्रेष्ठ टीम का गठन किया जा सके।

ट्रायल 04 अप्रैल 2026, समय: प्रातः 11:00 बजे, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में दोनों वर्ग बॉयज एवं गर्ल्स के लिए आयोजित किये जायेंगे। डॉ. सूद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं और चयनित बॉयज एवं गर्ल्स टीम हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंच प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
■ आवश्यक दस्तावेज:
इस दौरान जो आवश्यक दस्तावेज जरुरी है उनमें, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रिस्क सर्टिफिकेट शामिल है। विशाल सरीन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें और निर्धारित दस्तावेज साथ लेकर आएं। साअं ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7831019127 पर संपर्क कर सकते हैं।
