Paonta Sahib: 8.54 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर का नशा तस्कर गिरफ्तार, कुछ इस तरह आया शिकंजे में... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: 8.54 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर का नशा तस्कर गिरफ्तार, कुछ इस तरह आया शिकंजे में...

जिला सिरमौर पुलिस की पाँवटा साहिब में तैनात स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 8.54 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा निर्माणाधीन पुल भुपपुर पाँवटा साहिब से आ रहे मोटरसाईकल न0 HR71C-8262 की तलाशी

लेने पर बाईक सवार ताहिर पुत्र अक्तर अली निवासी फतेहपुर डा0 फेजाबाद तह0 सहारनपुर उ0प्र0 के कब्जे से कुल 8.54 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS ACT के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

मामले की तफतीश की जा रही है तथा आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया जा रहा है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।