Shillai: प्रदेश में तो नही लेकिन शिलाई में जरूर बदला रिवाज ddnewsportal.com

Shillai: प्रदेश में तो नही लेकिन शिलाई में जरूर बदला रिवाज ddnewsportal.com

Shillai: प्रदेश में तो नही लेकिन शिलाई में जरूर बदला रिवाज

एक बार कांग्रेस-एक बार भाजपा का मिथक टूटा, छठी बार विधायक बने हर्षवर्धन चौहान ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा लगातार रिवाज बदलने की बात करती रही। भाजपा का कहना था कि प्रदेश की जनता इस दफा बार बार सरकार बदलने का मिथक तोड़ेगी और रिवाज बदलेगा। लेकिन ऐसा नही हो पाया। मात्र 0.90% वोट शेयर से भाजपा चूक गई। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को मेनडेट देकर रिवाज को बरकरार रखा। हालांकि इस बीच बड़ी खबर ये है कि प्रदेश में भले ही रिवाज नही बदला लेकिन शिलाई में इस बार रिवाज जरूर बदला और कांग्रेस के उम्मीदवार हर्ष वर्धन चौहान कड़े मुकाबले में फिर से विधायक बनने में कामयाब रहे। 

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में यदि वर्ष 2007 के बाद की बात करें तो यहां हर बार विधायक बदला है। वर्ष 2007 में कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान विधायक बने तो वर्ष 2012 में भाजपा के बलदेव तोमर ने बाजी मारी। वर्ष 2017 में कांग्रेस उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने कमबैक किया और विधायक बनें। 15 वर्ष से रिवाज बन गया था कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का विधायक बनता है। लेकिन इस बार हर्षवर्धन चौहान ने जीत दर्ज कर यह मिथक तौड़ दिया और लगातार दूसरी बार और कुल छठी बार जीत दर्ज कर विधायक बनकर विधानसभा में पंहुचे। 
शिलाई का चुनाव परिणाम इस बार इसलिए भी सुर्खियों में हैं क्योंकि यहां पर जनता का फैसला पिछले 15 वर्ष से सरकार के विपरीत ही रहा और इस बार हार जीत का अंतर मात्र 386 वोट रहे। इस बार शिलाई की जनता भी सरकार के साथ चली है और रिवाज बदल दिया है।