भाजपा ग्राम केंद्र पर बनाएगी पंच परमेश्वर- फाल्टा- ddnewsportal.com

भाजपा ग्राम केंद्र पर बनाएगी पंच परमेश्वर- फाल्टा- ddnewsportal.com

भाजपा ग्राम केंद्र पर बनाएगी पंच परमेश्वर 

शिलाई भाजपा मंडल की बैठक मे बोले जिला प्रभारी अरूण फाल्टा, बूथ स्तर पर होंगे पदाधिकारियों के प्रवास।

कार्तिक तोमर-शिलाई/ जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व जिला सिरमौर प्रभारी अरुण फाल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान ने की। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वन्देमातरम से हुआ बैठक में  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र बरागटा के निधन पर व टिम्बी के बसोग में सड़क दुर्घटना में मृतक युवकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिंनट का मौन रखा। बैठक की शुरुवात मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान के सम्बोधन से हुई उन्होंने बैठक में आए अभी प्रदेश, जिला व मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं  यह पर एक आम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व अध्यक्ष बन सकता हैं। भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होती हैं। इस अवसर पर प्रभारी जिला सिरमौर अरुण फलटा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख के सहयोग के लिए दो और सहयोगी लगाए जाएंगे। और बूथ स्तर

पर  पदाधिकारियो के प्रवास होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम केन्द्र के प्रशिक्षण वर्ग होंगे व पंच परमेश्वर बनाए जाएंगे व उनके सम्मेलन किए जाएंगे। बैठक में जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के बारे में विस्तार डाला, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा ने संगठन को मजबूत करने व संगठित होकर 2022 में शिलाई से भाजपा विधायक बना कर भेजना हैं। शिलाई के पूर्व विधायक एव भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। पिछले तीन साल में प्रदेश सरकार ने हर बूथ में कार्य किया है जिसका लाभ लोगो को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओ ने निवेदन किया है कि जो कार्य पिछले तीन साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाए हैं आप उन कामो को बूथों पर लोगो बताए ताकि उनको इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल होने के बाद भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए जितना बजट जयराम ठाकुर ने दिया है उतना बजट 70 साल में भी नही मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आशिर्वाद से इस विधानसभा क्षेत्र में एक ओर खण्ड विकास कार्यालय खोला जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, धनबीर चौहान, मण्डल सचिव ज्ञान शर्मा, पूर्व प्रधान जीत सिंह चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, ब्लाक समिति शिलाई अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, कार्यालय सचिव देवेंदर तोमर, जिला कार्यकरणी सदस्य राजेन्द्र नेगी, मुंशीराम पुंडीर, रमेश चंद शर्मा, ओबीसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा श्यामा चौहान, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अतर चौहान, ज्ञान चौहान, टिम्बी जॉन प्रभारी जगत राणा, जगदीश चौहान, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।