Paonta Sahib: जानिये पैंशनर्स ने सरकार के प्रति क्यों जताया रोश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जानिये पैंशनर्स ने सरकार के प्रति क्यों जताया रोश...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जानिये पैंशनर्स ने सरकार के प्रति क्यों जताया रोश 

बैठक के दौरान दोहराई मांगे, ओपीएस सहित पे फिक्सेशन आदि मसलों पर चर्चा।

पैंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पाँवटा साहिब की बैठक डॉ. विपन कालिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। डॉ. टी. पी.सिंह महासचिव ने बैठक के बारे मेअं जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पैंशनर्स ने रोष प्रकट किया कि नई बनी सरकार ने अभी तक कोई भी फैसला हमारे हित में नहीं लिया है। केवल ओ. पी.एस. की घोषणा मात्र की गई है उसका भी अभी नोटिफिकेशन तक नहीं हुआ है। मंहगाई भत्ते की किस्त जनवरी 2022 से 3%, जुलाई 2022 से 4% देय है जो लगभग हर प्रदेश में काफी पहले दी जा चुकी है तथा अब जनवरी 2023 की भी केन्द्र सरकार द्वारा सम्भावित है। परन्तु पेंशनर्स हर कैबिनेट बैठक के बाद निराशा ही पाते हैं। आयु भत्ता पिछली सरकार ने अक्तुबर 2022 से नये स्केल पर देना तो जारी कर दिया है, जिसे पंजाब पद्धति पर मूल पैन्सन पर देने की चिर लम्बित मांग भी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है। इस पर सकारात्मक फैसला लेने का फिर अनुरोध किया गया।
2016 के उपरांत सेवानिवर्ति वाले पैंशनर्स की पे/पैंसन फिक्सेशन के केस महिलेखाकार कार्यालय में लम्बित है। उन पर शीघ्र कार्यवाही वांछित है। 2016 के पहले के 8-9-2022 के संदर्भ में भी केस महिलेखाकार कार्यालय में लम्बित है जिनमे जो बुजुर्ग पैंशनर्स को थोड़ा फायदा मिलना है, उस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए। 

चिकित्सा बिलों की समयबद्ध अदायगी व चिकित्सा भत्ता पंजाब पद्धति पर 1000/- प्रति माह करने का पुनः अनुरोध किया जाता है। सरकार को जे. सी. सी. की बैठक करके सभी जायज़ मांग पूर्ण करनी चाहिए। बैठक में अध्यक्ष डॉ  विपन कालिया सहित डॉ. टी. पी. सिंह, शान्ति स्वरूप गुप्ता, सुधा  कालिया, प्रीतो देवी, एन. एस. सैनी, बी.एस. नेगी, विजय पाल चौधरी, बलबीर सिंह, यशपाल सिंह, जितेंद्र दत्त, नन्दलाल, अरूण शर्मा, सुन्दर लाल मेहता, रजनीश शर्मा, एम. एल. गुप्ता, भजन सिंह बैंस, सुशील कुमार, पी.एन. गुप्ता, रणजीत सिंह धीमान, सुदेश कुमार शर्मा
आदि सदस्यों ने भाग लिया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन (हिमाचल समाचार) 04 मार्च 2023