Paonta Sahib: पिपलीवाला की इस बस्ती में चार साल बाद पुलिया बनाने का रास्ता साफ: सुभाष शर्मा  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पिपलीवाला की इस बस्ती में चार साल बाद पुलिया बनाने का रास्ता साफ: सुभाष शर्मा  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सुभाष शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष सिरमौर।

Paonta Sahib: पिपलीवाला की इस बस्ती में चार साल बाद पुलिया बनाने का रास्ता साफ: सुभाष शर्मा 

पाँवटा साहिब विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपलीवाला की रांगड़ बस्ती जोहड़ों में आखिरकार लंबे समय बाद पुलिया बनने का रास्ता साफ हो गया। जमीन के विवाद के कारण यह कार्य चार-पाँच से लंबित था। अब विवाद सुलझ गया है। इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक किरनेश जंग पीपलीवाला रांगड़ बस्ती जोहड़ों पंहुचे। वहां पर पुलिया का निर्माण होना था लेकिन चार-पांच साल से पुलिया के पिल्लर बने हुए थे। आज तक उसके ऊपर स्लैब नहीं डाला था क्योंकि रास्ते का डिस्प्यूट था। मोहिंदर व परवीन को बुलाकर रास्ते का समाधान किया। दोनो मान गए। जमीन देने के लिए उनका धन्यवाद किया

और जल्दी ही पंचायत जेई को पुलिया का निर्माण करने के निर्देश दिए। सुभाष शर्मा ने बताया कि जबकि पुलिया का 400000 आया हुआ पड़ा है। जिसमें 200000 पंचायत में और 200000 ब्लॉक में पड़ा है और यह पैसा लगभग 1 साल से पड़ा हुआ है। लेकिन डिस्प्यूट होने के कारण पुलिया का स्लैब नहीं डल सका। गांव वालों ने भी प्रवीण का धन्यवाद किया जिन्होंने इस रास्ते के

लिए हामी भर दी। अब पुलिया पर इस स्लैब डालने का रास्ता साफ हो गया है और जल्दी ही स्लैब डल जाएगा। जिससे जो 10-12 घरों को रास्ता नहीं था उनको रास्ता मिल जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत पिपलीवाला के प्रधान सूफी मोहम्मद, प्रवीण, महिंद्र, लाला ज्ञान, शबीरा ठेकेदार, जेई आशीष, सक्ट्री रविंदर, आर एस राकेश, सीना ठेकेदार, सलमान खान, सलीम, सुलेमान खान, अब्दुल मजीद, मुल्तान अली, अनवर अली, सितार मोहम्मद व वार्ड मेंबर हनीफ भी मौजूद रहे।