Paonta Sahib: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, पहुंची डेजी ठाकुर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, पहुंची डेजी ठाकुर
देश के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जहां एक ओर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम चला रहे हैं, वहीं पांवटा साहिब में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
यहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर विशेष तौर पर पहुंचीं और सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस मौके पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा मंडल पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नई ऊंचाई दी है। उनके कार्यकाल में गांव से लेकर शहर तक योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को मिला है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी जी को केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह चाहती है।”
डेजी ठाकुर ने कहा कि, “ पीएम मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। आज दुनिया भर में उन्हें सबसे मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में देखा जाता है। उनका जन्मदिन हमारे लिए केवल जश्न नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। पांवटा साहिब में यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक है।”
भाजपा के लिए मोदी जी का जन्मदिन केवल औपचारिकता नहीं है। इसे “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाया जाता है। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गरीबों की मदद और समाजसेवा—ये सब कार्यक्रम पीएम मोदी के संदेश “जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य सेवा है” को दर्शाते हैं।
भाजपा कार्यकर्ता मानते हैं कि मोदी ने अपने पूरे जीवन को राष्ट्र को समर्पित किया है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर पार्टी उन्हें उपहार नहीं, बल्कि जनसेवा समर्पित करती है।
“इस अवसर पर पांवटा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब के चुंगी नंबर-6 स्थित टॉकवुड होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 100 से अधिक यूनिट रक्तदान हो चुका है।”