Shillai Accident: शिलाई में बोलेरो कैम्पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौ*त 17 घायल ddnewsportal.com

Shillai Accident: शिलाई में बोलेरो कैम्पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौ*त 17 घायल ddnewsportal.com

Shillai Accident: शिलाई में बोलेरो कैम्पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौ*त 17 घायल 

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई में फिर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां के बोबरी बश्वा रोड पर एक बोलेरो कैम्पर गाडी नंबर एचपी 85-1377 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमे अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 2 की मौत हो गई है जबकि 17 अन्य घायल हुए है। हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गा रहा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दुर्घटना की सूचना सुचना मिली जि पर प्रभारी पुलिस थाना शिलाई अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस के मुताबिक गाडी मे कुल 19 व्यक्ति सवार थे। जिनमे तकरीबन 17 व्यक्ति घायल हुए है व दो व्यक्तियों की मृत्यु होनी पाई जा रही है सभी को घायलावस्था में इलाज के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया था। जहां से गंभीर घायलों को पाँवटा साहिब रैफर किया गया। 
पुलिस के मुताबिक घायलों में 
01. दलीप पुत्र पुनिया राम निवासी गांव बशवा उमर 35 वर्ष 
02. काजल पुत्री सुधीर कुमार निवासी गांव क्वानू उम्र 17 साल 
03. अर्जुन पुत्र चमेल सिंह निवासी गांव बोबरी उमर 25 साल ड्राईवर
04 रीतिका पुत्री बहादुर सिंह निवासी गांव बश्वा उम्र 17 वर्ष
05 रौनक पुत्र बंसी राम गांव बश्वा 18 वर्ष
06 युवराज पुत्र सन्तराम गांव बश्वा 18 वर्ष
07 नरायणी देवी पत्नी बंसी गांव बश्वा 48 वर्ष
08 उत्तम पुत्र प्रताप सिंह गांव बश्वा 25 वर्ष
09 प्रतिभा पुत्री मनसा राम गांव बश्वा 24 वर्ष
10 विजय ऊर्फ बीजा राम पुत्र कालू राम गांव बश्वा 35 वर्ष
11 निर्मला पुत्री सुन्दर सिंह गांव बश्वा 20 वर्ष
12 विक्रम पुत्र शुप्पा राम गांव बश्वा 34 वर्ष
13 अभिषेक पुत्र जोगी राम गांव बश्वा 17 वर्ष 
14 सुन्दर सिंह पुत्र शोभा राम गांव बश्वा 40 वर्ष
15 अभिषेक पुत्र स्वरूप गांव बश्वा 18 वर्ष
16 विनोद पुत्र विजय गांव बश्वा 45 वर्ष
17 नेहा पुत्री बंसी राम गांव बश्वा 17 वर्ष के नाम शामिल है।
जबकि मृतकों में 
1. करीना पुत्री फकीर चन्द निवासी गांव हंडाड़ी वउम्र 19 वर्ष
2. मोहन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा उम्र 62 वर्ष शामिल बताए जा रहे है। थाना प्रभारी शिलाई ने मामले की पुष्टि की है।