Sirmaur Crime News: चिट्टे के दो और नशीली दवा के एक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ddnewsportal.com
Sirmaur Crime News: चिट्टे के दो और नशीली दवा के एक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पाँवटा साहिब में सहारनपुर के एक व्यक्ति से 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद
जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई(SIU) टीम गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते हुए रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुर्तजा उर्फ फरमान पुत्र मुखतार जो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है काफी समय से पाँवटा तथा आसपास के ईलाका में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है जो अभी भी अपनी मोटर साईकिल नम्बर HR71A-4659 में चिट्टा/स्मैक लेकर विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पिछली तरफ बने निर्माणाधीन मकान के सामने खेत में खड़ा है तथा चिट्टा/समैक बेचने की कोशिश में है, जिसने चिट्टा/स्मैक अपने हैल्मेट के अन्दर छुपाकर रखा है। जिस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी को दबोचा व तलाशी करने पर उसके हाथ में पकड़ें हैलमैट में फॉम के अन्दर कुल वजन 11.16 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद किया गया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21, 25-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से यह चिट्टा/स्मैक की खेप लाया था तथा किन्हें स्पलाई करने की फिराक में था ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके। नशा के खिलाफ जिला सिरमौर पुलिस का अभियान जारी है तथा आम जन से अपील है कि नशा तस्करों की अधिक से अधिक जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा कर नशा मुक्त सिरमौर बनाने के लिये पुलिस का सहयोग करें। यह जानकारी गुप्त रखी जाती है।

दूसरे मामले में SIU नाहन कि टीम गश्त एवं मादक पदार्थ अधिनियम में सूचनाओं को एकत्र करने हेतु रवाना थी तो गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिन्दु शाही पुत्र स्व0 पदम बहादुर शाही जो नेपाली है आजकल कालाआम्ब शिवालिक कालोनी में रहता है, जो नाहन तथा कालाआम्ब में काफी समय से चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है जो आज भी नेचर पार्क से नीचे सडक किनारे खड़ा है तथा लिफ्ट लेने की फिराक में है, जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को नेचर पार्क के पास काबू किया जिसने अपना नाम बिन्दु शाही पुत्र स्व0 श्री पदम बहादुर शाही निवासी गांव कोडला डाकघर चित्रारी तहसील व जिला चम्बा, हि.प्र. उम्र 36 वर्ष हाल रिहाईश शिवालिक कालोनी नजद हिमालयन कॉलेज कालाआम्ब हरियाणा बतलाया जिसके कब्जे से मादक पदार्थ चिट्टा/समैक कुल वजन 6.24 ग्राम बरामद किया गया। आरोपी बिन्दू शाही उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 21 ND & PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।

तीसरे मामले में SIU नाहन की टीम गश्त एवं मादक पदार्थ अधिनियम में सूचनाओं को एकत्र करने हेतु रवाना थी तो सूचना मिली कि मौहम्मद रिहान पुत्र मौहम्मद अयाज जो सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हाल निवासी बड़ा चौक नाहन का रहने वाला है काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा सैनवाला, नाहन शहर व आसपास के ईलाका में कर रहा है। जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 250 नशीले कैप्सूल व 60 Alprazolam नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद रिहान द्वारा अपने कब्जा में इस कदर प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल और गोलियां रखना जुर्म जैर धारा 22-61-85 ND&PS एक्ट के अंतर्गत आना पाया गया जिस पर पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।