Paonta Sahib: वायरल वीडियो पर सियासत तेज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस का हमला ddnewsportal.com

Paonta Sahib: वायरल वीडियो पर सियासत तेज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस का हमला ddnewsportal.com

Paonta Sahib: वायरल वीडियो पर सियासत तेज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस का हमला

सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेतृत्व महिलाओं के सम्मान को लेकर गंभीर नहीं है।

प्रदीप चौहान ने आरोप लगाया कि वीडियो में स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लोगों को हटाते हुए कहते है “इनको मरने दो, तुम चलाते रहो।” यह बयान उस समय का बताया जा रहा है जब शिमला में महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की रैली आयोजित की गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को उजागर करता है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 40 वर्षों में एक भी महिला को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया, जिससे पार्टी की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।


प्रदीप चौहान ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और झूठी राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद युवा आज भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी बना हुआ है।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।