Sirmaur: उज़्बेकिस्तान की महिला को सिरमौर में किया गिरफ्तार, जानिए वजह... ddnewsportal.com

Sirmaur: उज़्बेकिस्तान की महिला को सिरमौर में किया गिरफ्तार, जानिए वजह... ddnewsportal.com

Sirmaur: उज़्बेकिस्तान की महिला को सिरमौर में किया गिरफ्तार, जानिए वजह...

जिला सिरमौर में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला उज्बेकिस्तान की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। मामला पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज हुआ है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी की रात्रि पुलिस थाना नाहन में 112 हैल्पलाईन से सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड के साथ एक गाड़ी खडी है जिसमें एक लड़का व लड़की बैठे है। जिस पर पुलिस ने मौक पर जाकर हालात तस्दीक किये। मौके के मुआयने के दौरान लिंक रोड

जोगनवाली नाहन में एक गाडी न0 UP16EF-7194 सडक किनारे नाली में एक तरफ धंसी हुई मिली जिसको चैक करने पर गाड़ी की चालक सीट पर एक व्यक्ति बैठा था जिसने पूछने पर अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश पुत्र स्व0 आघा अब्बास कासिम क्वेजिलबाश निवासी फ्लैट नं0-901, टावर नं0 1, जे, पी0 कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोइडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश व साथ वाली सीट में एक महिला बैठी थी जिसने पूछने पर अपना देश उज़्बेकिस्तान बताया। तस्दीक के दौरान उपरोक्त महिला के पास भारत का वीजा व वैध पासपोर्ट नहीं पाया गया। उज़्बेकिस्तान की महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 14 Foreigners Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि की है।