Paonta Sahib: साक्षी पुंडीर ने रोशन किया आंज-भोज क्षेत्र का नाम, किसान की बेटी कृषि विकास अधिकारी चयनित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: साक्षी पुंडीर ने रोशन किया आंज-भोज क्षेत्र का नाम, किसान की बेटी कृषि विकास अधिकारी चयनित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: साक्षी पुंडीर ने रोशन किया आंज-भोज क्षेत्र का नाम, किसान की बेटी कृषि विकास अधिकारी चयनित 

सिरमौर जिला के उपमंडल पाँवटा साहिब के आंज-भोज इलाके की ग्राम पंचायत आगरों-भरली के गांव आगरों की साक्षी पुंडीर पुत्री श्याम सिंह पुंडीर ने आंज-भोज का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली साक्षी पुंडीर कड़ी मेहनत और लगन से कृषि विकास अधिकारी (ADO) के पद पर चयनित हुई है।

साक्षी पुंडीर ने प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से 10वीं और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने  B.Sc एग्रीकल्चर राजगढ़ स्थित बड़ू साहिब से की। उसके बाद M.Sc एग्रीकल्चर की पढ़ाई Dr. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर बिहार से पास की और हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कृषि विकास अधिकारी के पद पर चयनित हुईं।

उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। परिवारजनों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि साक्षी पुंडीर आज गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। साक्षी पुंडीर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी।