सिरमौर को फिर मिल सकती है सरकार में बड़ी जिम्मेवारी ddnewsportal.com

सिरमौर को फिर मिल सकती है सरकार में बड़ी जिम्मेवारी ddnewsportal.com

सिरमौर को फिर मिल सकती है सरकार में बड़ी जिम्मेवारी

हर्षवर्धन चौहान का कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय, छठी बार पंहुचे है विधानसभा

सुक्खू-हर्ष के कॉलेज टाइम से दोस्ताना के भी हो रहे चर्चे, छात्र राजनीति से लेकर दोनो का है साथ।

जिला सिरमौर को इस बार फिर बड़ा महकमा मिल सकता है। पिछली भाजपा की सरकार में पाँवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी को ऊर्जा मंत्रालय मिला था। इस बार की कांग्रेस सरकार में भी जिला सिरमौर को कैबिनेट मंत्री के साथ साथ बड़ा विभाग मिलना लगभग तय माना जा रहा है। चर्चाएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिलाई से छठी बार जीत दर्ज कर विधानसभा पंहुचे विधायक हर्षवर्धन चौहान की दोस्ती की भी हो रही है। हालाँकि सीनियोरिटी में हर्षवर्धन सरकार में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बाद तीसरे नंबर पर माने जा रहे है। ऐसे में उनका मंत्री बनना और च्वाइस का विभाग मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि रेणुका जी से विनय कुमार भी दावेदारी में शामिल है। चर्चा यह भी है कि सिरमौर को इस बार उद्योग मंत्रालय मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो सिरमौर जिला के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। खासकर शिलाई के लिए भी यह बड़ी खबर होगी क्योंकि यहाँ से आखिरी दफा कांग्रेस से विधायक हर्षवर्धन चौहान के पिता स्वर्गीय गुमान सिंह चौहान मंत्री बने हैं। उसके बाद शिलाई को यह मौका नही मिल पाया है। इस बार सौ फीसदी आसार है। 

उधर बीती शाम को नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के लिए यह कानून लाया जाएगा। शिमला में मीडिया से बातचीत में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नो टॉलरेंस की नीति होगी। सरकारी कामकाज में उत्तरदायित्य तय किया जाएगा। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह जब विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो सात से नौ बजे तक वह दूध की एजेंसी लेकर काम करते थे। दूध पैकेट में आता था तो इस तरह से बेचा जाता था। उन्होंने साथ खडे़ शिलाई के छह बार के विधायक हर्षवर्द्धन चौहान की ओर इशारा कर कहा कि छात्र राजनीति के वक्त उस वक्त यह भी उनके साथ होते थे। ऐसे में दोनो की दोस्ती शिलाई क्षेत्र और सिरमौर जिला के लिए विकास के नये द्वार खोलने में कारगर सिद्ध होगी। हालाँकि मंत्रिमंडल और विभाग का बंटवारा फिलहाल घोषित नही हुआ है। आज रिज मैदान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल आदि के पंहुचने की भी सूचना है।