Shillai: बड़वास के सुनील चौहान को उद्योग मंत्री के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर का कार्यभार ddnewsportal.com

Shillai: बड़वास के सुनील चौहान को उद्योग मंत्री के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर का कार्यभार
पूर्व में सोशल मीडिया जिला सिरमौर के प्रभारी सुनील चौहान को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जिसके लिए सुनील चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू व उद्योग मंत्री सहित सिरमौर और शिलाई के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
सुनील चौहान का कहना है जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और कांग्रेस सरकार द्वारा जन कल्याण नीतियों और बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से घर घर पहुंचाएंगे। सुनील चौहान का कहना है कि आज के जमाने मे सोशल मीडिया का दौर है। आज के 80 प्रतिशत युवा सोशल मिडिया से जुड़े है जो हर रोज सोशल मीडिया पर अपडेट रहते है। सुनील चौहान का कहना है आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को व हर्षवर्धन चौहान के द्वारा किये कामो को घर घर पहुंचाएंगे, ताकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जीत सके।
वहीं, सुनील चौहान की तैनाती पर पूर्व कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, पूर्व सचिव शिलाइ कांग्रेस ओम प्रकाश ठाकुर, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष ओपी ठाकुर, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष दिनेश सिंगटा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, अमित चौहान,
राजेन्द्र शर्मा, चत्तर नेगी, नगीन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, मनोज चौहान, शुभम चौहान ,अतुल चौहान जगमोहन चौहान, लियाकत अली, अकशिश शर्मा, अंकुर चौहान, अनिल चौहान, सुनील चौहान, किशोर राणा, विनोद भंडारी, नेत्र शर्मा, सुभाष चौधरी आदि ने बधाई दी है और उद्योग मंत्री का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।