सिरमौर: सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की सिरमौर से तीन मेधावी छात्राएं सम्मानित, एक कमरऊ से तो दो पाँवटा साहिब की ddnewsportal.com
सिरमौर: सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की सिरमौर से तीन मेधावी छात्राएं सम्मानित, एक कमरऊ से तो दो पाँवटा साहिब की

हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा हिम रश्मि परिसर शिमला में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में एस.वी.एम. हाई स्कूल कमरऊ की छात्रा निवेदिता चौहान को बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और पांवटा साहिब की निशा और आरती को विद्या भारती की एन.टी.एस.सी.परीक्षा में 150 में से 95 और 92 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सिकन्दर राज्यसभा सदस्य और पूर्व वाइस चांसलर हिमाचल विश्वविद्यालय तथा समारोह के अध्यक्ष कैप्टन संजय पाराशर उद्योगपति और समाजसेवी ने विद्यालय के इन मेधावियों को सम्मानित किया जो कि विद्यालय के लिए, बच्चों के माता -पिता, कमरऊ और पांवटा क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे ज़िला सिरमौर के लिए गौरव और खुशी की बात है।
इस उपलब्धि पर कमरऊ विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह चौहान और पांवटा विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या व प्रांतीय टोली समिति की सदस्या आरती पराशर ने इन तीनों छात्राओ, इनके माता-पिता और विद्यालय के समस्त स्टाफ को बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केष्टा, उत्तर क्षेत्र के महामंत्री दिले राम, संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, प्रान्त महामंत्री सुरेश कपिल, उत्तर क्षेत्र सहसंगठन मंत्री बाल किशन, अमिता भारद्वाज, दीपक कुमार, देवी सिंह, युगल, प्रवीण शास्त्री, नरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार पूर्ण सिंह चौहान उपस्थित रहे।