Paonta Sahib: तारूवाला स्कूल में एसएमसी की आम सभा मंगलवार को: जोगी राम कन्याल ddnewsportal.com
Paonta Sahib: तारूवाला स्कूल में एसएमसी की आम सभा मंगलवार को: जोगी राम कन्याल

पी. एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाँवटा साहिब (तारुवाला) में विद्यालय प्रबन्धन समिति का गठन करने हेतु एक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक मंगलवार 28 जुलाई को विद्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे होगी, इस बैठक में सभी अभिभावकों से उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इसलिए निश्चित समय पर विद्यालय पहुँचकर कृतार्थ करें।
