Shillai: टिटियाणा में महिलाओं की सराहनीय पहल- शादी विवाह या पार्टी में शराब परोसने पर कार्यक्रम का सभी लोग करेंगे बहिष्कार ddnewsportal.com

Shillai: टिटियाणा में महिलाओं की सराहनीय पहल- शादी विवाह या पार्टी में शराब परोसने पर कार्यक्रम का सभी लोग करेंगे बहिष्कार ddnewsportal.com

Shillai: टिटियाणा में महिलाओं की सराहनीय पहल- शादी विवाह या पार्टी में शराब परोसने पर कार्यक्रम का सभी लोग करेंगे बहिष्कार

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिटियाणा में महिलाओं ने गाँव में पूर्ण नशाबंदी के लिए फिर सराहनीय प्रयास किया है। महिलाओं द्वारा गांव में शाठी पाशी का चौतरा महासु देवता के मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान पार्वती शर्मा द्वारा की गई। बैठक में गांव की लगभग 120 महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ बैठक में मंदिर समिति, प्रज्ञा समिति तथा नव युवक मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया।
प्रज्ञा समिति के उपाध्यक्ष मायाराम शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत टिटियाना में पिछले 15 वर्षों से पूर्ण रूप से नशाबंदी लागू है। गांव में किसी भी प्रकार के शादी विवाह या पार्टी  में शराब परोसने  पर पूर्ण रूप से  से प्रतिबंध है। गांव में जुआ खेलने या किसी  भी प्रकार का नशा बेचने पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया जाता है। उसके बाद भी अगर वह नहीं मानता है तो पुलिस में केस किया जाता है। गांव में नशे और जुऐ पर प्रतिबंध से गाव में बहुत सुधार देखने को मिल रहा है। खासकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में यह पहल बहुत कामयाब रही। आज के समाज में नशा एक भयंकर रूप धारण कर रहा है युवाओं को नशे से बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है। खासकर गिरिपार क्षेत्र में  शादी विवाह या अन्य कार्यक्रम में नशे का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। 


गांव में भी पिछले कुछ समय से फिर से नशे का प्रचलन बढ़ रहा था इसको लेकर गांव की सभी लोग चिंतित थे। गांव में पहले भी नशाबंदी लागू करने में गांव की महिलाओं की अहम भूमिका रही है। आज गांव में महिलाओं ने बैठक करके फिर से निर्णय लिया है कि अगर किसी भी शादी विवाह या पार्टी में शराब परोसी गई तो उस कार्यक्रम का सभी लोग बहिष्कार करेंगे।
गांव में कोई भी नशा करते हुए या जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तो उस पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। टिटियाना गांव की महिलाओं ने फैसला लिया है कि गांव में नशे और जुऐ के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मंदिर समिति का अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव की महिलाओं की और से बहुत सराहनीय पहल है। इस कार्य में सभी लोग बढ़-चढ़कर महिलाओं का सहयोग करेंगे। बैठक में महिला मंडल अध्यक्ष मनसो देवी, बबिता देवी, इंदिरा देवी, सत्या देवी, पूर्व प्रधान जयंती शर्मा, कौशल्या देवी, सुखा देवी, रीना शर्मा, आशा देवी, निर्मला देवी, नीमा देवी, नीलम देवी, सुमित्रा देवी आदि सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।