Paonta Sahib: बद्रीपुर-जामनीवाला रोड़ पर ट्रक ने कुच*ली महिला, उपचार के दौरान मौ*त ddnewsportal.com
Paonta Sahib: बद्रीपुर-जामनीवाला रोड़ पर ट्रक ने कुच*ली महिला, उपचार के दौरान मौ*त

पाँवटा साहिब में बेलगाम ट्रक की भेंट एक और जान चढ़ गई। इस बार मंदिर से लौट रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीपुर जामनीवाला रोड़ पर मंदिर से आ रही महिला एक ट्रक की चपेट में आकर ट्रक के अगले बांई तरफ

के टायर के नीचे आ गई। हादसा में घायल महिला शोभा पत्नि स्व0 राकेश शर्मा निवासी वार्ड नं0 13, बद्रीपुर जग्गा गली, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर उम्र 58 वर्ष को इलाज के लिये सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब ले जाया गया जहां से नाहन रैफर किया गया, जिसकी रास्ते में मृत्यु हो गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह हादसा ट्रक चालक की गलती से होना पाया गया है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 281, 125(a), 125(b) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।

उधर, इस घटना के बाद लोगों में चर्चा तेज होने लगी है कि क्या यह दुखद मौत ट्रक चालक की गलती से हुई है या फिर एक महिला सिस्टम की भेंट चढ़ गई। स्थानीय लोग अक्सर प्रशासन व पुलिस से मांग करते रहे है। स्थानीय जागरुक व्यक्ति मनमोहन शर्मा तो कई बार प्रशासन को अवगत भी करवा चुके है कि बद्रीपुर जामनीवाला रोड़ पर कथित अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों का आवागमन दुभर हो गया है। कहीं दुकानदारों ने सड़क पर सामान सजाकर कब्जा किया हुआ है तो जगह-जगह रेहड़ी वालों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम के समय यहां चलना और भी खतरनाक होता जा रहा है। लेकिन नप और प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी जिसका खामियाजा एक महिला को अपनी जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा। तो क्या इसमे सिस्टम या सिस्टम के पदों पर बैठे अधिकारियों की कोई जवाबदेही नहीं है। क्यों अव्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जाता, क्यों समस्या से मुंह फेर लिया जाता है। ये कुछ ऐसे सवाल हो जिसका जवाब मिलना चाहिए।
