Paonta Sahib- पोते ने किया दादा के सपने को साकार ddnewsportal.com

Paonta Sahib- पोते ने किया दादा के सपने को साकार ddnewsportal.com

Paonta Sahib- पोते ने किया दादा के सपने को साकार

आर्यन इंडियन नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी का माहौल, परिजनों को बधाईयों का तांता 

पांवटा साहिब के आर्यन शर्मा नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने है। आर्यन के नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट बनने पर पांवटा साहिब मे खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता नन्दलाल शर्मा व माता मनीषा शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि आर्यन ने अपने दादा स्व.मुंशी राम शर्मा के सपनों को साकार किया है। क्यूंकि दादा मुंशीराम सेना मे थे और उनकी इच्छा थी कि उनका पोता भी सेना मे अफ़सर बने और आर्यन ने अपने दादा व माता पिता का

सपना साकार करे। इस अवसर पर माता पिता बहुत गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आर्यन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब के द स्कोलर्स होम स्कूल से की। उसके बाद उन्होंने नौ सेना के लिए टेस्ट क्वालिफाइ करने के लिए खूब मेहनत कर परीक्षा पास की। जिसके बाद इंडियन नेवल अकेडमी में उन्हे ट्रेनिंग का मौका मिला। अब वह देश सेवा के लिए तैयार है और सब लेफ्टिनेंट बन देश सेवा करेंगे। उनके करीबी और नप के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा ने भी आर्यन की इस सफलता पर उन्हे बधाई दी है।