गिरिपार में बर्फ ही बर्फ- दीदार को पंहुचे सैलानी ddnewsportal.com

गिरिपार में बर्फ ही बर्फ- दीदार को पंहुचे सैलानी ddnewsportal.com

गिरिपार में बर्फ ही बर्फ- दीदार को पंहुचे सैलानी

जिला सिरमौर की ऊंची चोटियों सहित मध्यम क्षेत्रों मे भी गुरूवार को बर्फबारी हुई है जिससे जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गुरुवार को सुबह से ही जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार सहित हरिपुरधार और नौहराधार में बर्फ गिरनी शुरू हुई। और दोपहर तक शिलाई और कफोटा में भी स्नोफाल हुआ। हालांकि इस बीच मौसम खराब होने के चलते भी पांवटा साहिब से काफी लोग बर्फबारी का आनंद लेने शिलाई पंहुचे।

उधर, नौहराधार नोहराधार हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में सुबह से ही जोरदार हिमपात और मैदानों में बारिश हो रही है। गुरुवार को हो रही बर्फबारी इस सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी से लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी

होने से नोहराधार हरिपुरधार क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए है। ताज़ा बर्फबारी से जहां बागवानों की बांछें खिल उठी है। वहीं लोक निर्माण और विद्युत विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। क्षेत्र की मुख्य व संर्पक मार्ग बंद हो गए है। बर्फ से प्रभावित क्षेत्र नोहराधार हरिपुरधार व हरिपुरधार नाहन मुख्य मार्ग पर करीब 40 से 45 किलोमीटर क्षेत्र में एक फुट तक ताजा बर्फ गिरने से सभी मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो चुके है। क्षेत्र के लोगों का संपर्क जिला व राज्य से कट गया है। वहीं गुरुवार 10 बजे के बाद ज्यादा बर्फबारी से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला चलता रहा। गुरुवार शाम तक बर्फबारी

का क्रम जारी था। वहीं गुरुवार दोपहर तक जिला की सबसे ऊंची चूड़धार में करीब तीन फुट के करीब बर्फ गिर चुकी थी। चूड़धार में इस समय पिछली दिनों हुई बर्फबारी करीब 20 से 22 फुट बर्फ जम चुकी है। भारी बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग मुख्य मार्ग सहित सभी बंद सड़कों को खोलने का कार्य लगातार हो रही बर्फ के चलते खोलना मुश्किल हो गया है। बहराल नोहराधार हरिपुरधार क्षेत्र की तमाम सड़के बंद हो गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।