जितेन्द्र राणा फिर चुने कांग्रेस सेवा दल शिलाई के अध्यक्ष

जितेन्द्र राणा फिर चुने कांग्रेस सेवा दल शिलाई के अध्यक्ष

जितेन्द्र राणा फिर चुने कांग्रेस सेवा दल शिलाई के अध्यक्ष 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा द्वारा सिरमौर जिला अध्यक्ष हरदेव राणा की सिफारिश पर सिरमौर जिला के ब्लाॅक शिलाई में सेवादल की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई  कार्यकारिणी मे ब्लाॅक अध्यक्ष के पद पर पुनः जितेंद्र सिंह राणा को चुना गया है। अन्य कार्यकारिणी में जगपाल सिंह, रणवीर सिंह, स्वरूप राणा, नेतर सिंह, विक्रम सिंह और कपिल शर्मा को ब्लाॅक महासचिव, सतपाल शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रकाश शर्मा व नेतर सिंह को सचिव, भादर सिंह, मनोज पोजटा, अमर सिंह व तोता राम को सह-सचिव, अनिल कुमार संचार समन्वयक, विनोद कुमार संचार सह- समन्वयक, भादर सिंह संचार सह- समन्वयक, दिनेश धीमान सोशल मीडिया समन्वयक, प्रकाश सोशल मीडिया सह- समन्वयक, कुलदीप सिंह शर्मा सोशल मीडिया सह- समन्वयक व जोगिंद्र शर्मा को ध्वज प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही ब्लाॅक शिलाई जन सेवा समिति के संयोजको की नियुक्तियां भी की गई है। जिसमें दिनेश कुमार शिक्षा सेवा समिति, कुलदीप सिंह स्वास्थ्य सेवा समिति, प्रकाश ग्राम विकास सेवा समिति, किरपा राम आपदा प्रबंधन सेवा समिति, राम लाल पर्यावरण सेवा समिति व पंकज को सामाजिक सुरक्षा सेवा समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।