Paonta Sahib: पाँवटा साहिब से क्या भविष्य के लिए नया चेहरा तलाश रही कांग्रेस, डाॅ रोहताश नांगिया की डायरेक्ट DCC में एंट्री से हलचल तेज... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब से क्या भविष्य के लिए नया चेहरा तलाश रही कांग्रेस, डाॅ रोहताश नांगिया की डायरेक्ट DCC में एंट्री से हलचल तेज...

पाँवटा साहिब के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं लगातार दूसरी बार नगर पार्षद निर्वाचित डाॅ रोहताश नांगिया को कांग्रेस ने जीत का बड़ा तोहफा दिया है। डाॅ रोहताश को DCC यानी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। जिला कमेटी में उनकी एंट्री पांवटा साहिब के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। चर्चा यह भी है कि क्या कांग्रेस भविष्य के लिए पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से नए चेहरे की तलाश में हैं? क्या डाॅ रोहताश नांगिया को इसी नजरिए से देखा जा रहा है? या सिर्फ दो बार लगातार पार्षद चुने जाने का इनाम पार्टी ने दिया है। कुछ भी हो लेकिन पार्टी में उनका रुतबा बढ़ा जरूर है। यही कारण है कि बीते दिनो नगर परिषद बनाने को लेकर वायरल हुई जिस ऑडियो-वीडियो में कांग्रेस के ही स्थानीय नेता जहाँ उन्हें बाहर रखकर तव्वजो देते नहीं दिख रहे हैं, वहीं उनकी डायरेक्ट जिला कांग्रेस कमेटी में वाइस प्रेजिडेंट के रुप में नियुक्ति हो जाना कुछ और ही संकेत दे रही है।
राजनैतिक जानकारों की मानें तो पाँवटा साहिब में कांग्रेस पार्टी स्वर्गीय सरदार रतन सिंह के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाई है। एक बार वर्ष 2012 में किरनेश जंग निर्दलीय जीतने में कामयाब रहे जो बाद में कांग्रेस पार्टी के साथ मिल गए। लेकिन पार्टी उम्मीदवार लंबे समय से यहाँ से जीत दर्ज नहीं कर पाए और भाजपा विधायक सुखराम चौधरी का यहाँ एकछत्र राज रहा। शायद यही कारण है कि वर्ष 2027 के लिए पार्टी ऐसा नया चेहरा तलाश रही हो जो पार्टी की जीत का वर्षों का सूखा खत्म कर सकें।

बता दें कि डाॅक्टर रोहताश नांगिया पाँवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर-8 से लगातार दो बार पार्षद चुने गए हैं। उन्होंने उस किले को भेदकर बरकरार रखा है जो भाजपा का बड़ा गढ़ माना जाता था। इस बार पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की 2027 में कथित वापसी की लहर के बावजूद भी वह जीतने में कामयाब रहे। यह उनकी ईमानदार छवि, दमदार कार्यशैली और जनता के बीच लगातार उपस्थिति का ही परिणाम रही, जो पिछली बार से भी कहीं अधिक मार्जिन से जीत दर्ज की। शायद इसीलिए भी पार्टी हाईकमान की उन पर नजर हो सकती है, ऐसा माना जा रहा है।
आपकी क्या राय है कमेंट कर जरुर बताएं...