Paonta Sahib: 34 वर्ष की सेवाएँ देकर रिटायर हुए चेतन सिंह ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 34 वर्ष की सेवाएँ देकर रिटायर हुए चेतन सिंह ddnewsportal.com

34 वर्ष की सेवाएँ देकर रिटायर हुए चेतन सिंह 

लोक निर्माण विभाग में बतौर पेंटर की सर्विस, पाँवटा साहिब सहित शिलाई और नाहन मंडल में भी की नौकरी

34 वर्ष की लंबी सेवाएँ देने के बाद पाँवटा साहिब लोनिवि से बतौर पेंटर चेतन सिंह सेवानिवृत्त हो गये। इस अंतराल में उन्होंने निर्विवाद और ईमानदारी से पाँवटा साहिब, शिलाई तथा नाहन मंडल में अपनी सेवाएं दी। शनिवार को चेतन सिंह की सेवानिवृत्ति पर विभाग ने उन्हे विदाई दी, जिसमे इनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रही। इस दौरान जलपान की व्यवस्था कर उन्हे तोहफे देकर

सम्मानित किया गया। जिसमे विभाग के एसडीओ दलीप कपूर, जेई सुनील चौहान, मोनिका गुप्ता और जाफर अली सहित सर्वेयर कर्म सिंह पुंडीर, वर्क इंस्पैक्टर केवल सिंह, मोहिंदर सिंह, मेट जोगिन्दर सिंह समैत लोनिवि विश्राम गृह के कर्मचारी संतराम शर्मा, रमेश चन्द चौहान, बलजीत चौधरी, खेमचंद, मनोज कुमार, रंगीलाल, राम गोपाल, लक्की आदि भी मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार को कोटड़ी व्यास से संबंध रखने वाले चेतन सिंह ने अपनी रिटायर्मेंट पर लोनिवि विश्राम गृह पाँवटा साहिब में पार्टी दी जिसमे शिलाई और पाँवटा साहिब लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी सहित उनके सखे संबधी मौजूद रहे। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए उन्हे बधाई दी।