कफोटा क्षेत्र को एक महिने के भीतर चार बड़ी सौगातें- ddnewsportal.com

कफोटा क्षेत्र को एक महिने के भीतर चार बड़ी सौगातें- ddnewsportal.com

कफोटा क्षेत्र को एक महिने के भीतर चार बड़ी सौगातें 

आभार व सम्मान कार्यक्रम मे खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कांग्रेस को भी दी नसीहत। 

खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कफोटा मे स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम मे कहा कि यह कफोटा क्षेत्र का सौभाग्य है कि उन्हे एक माह के अंदर चार बड़ी सौगातें मिली है। यह विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रेम दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व कमरऊ के तिलौरधार मे बीडीओ कार्यालय खोलने की कैबिनेट मे घोषणा हुई और गत तीन सितंबर को शिलाई दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कफोटा मे एसडीएम कार्यालय सहित पुलिस थाना और विद्युत बोर्ड का सब डिविजन खोलने की घोषणा की। ये कोई छोटी बात नही है। हिमाचल प्रदेश मे 68 विधानसभा क्षेत्र है। आप सभी विधानसभाओं का इतिहास उठा कर देख लीजिए। चार से पांच विधानसभा ऐसी होगी जिसमे दो-दो एसडीएम कार्यालय एक विधानसभा मे है। जहां दो-दो विकासखंड एक विधानसभा के अंदर है। जुब्बल कोटखाई की बात करें तो स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और ठाकुर रामलाल जैसे नेता वहां से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन वहां एक भी एसडीएम कार्यालय

नही था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वहां बीते माह एक नही बल्कि दो-दो एसडीएम कार्यालय की घोषणा की। जयराम ठाकुर गांव से संबंध रखते है। शिलाई मे भी उन्होंने कहा कि शिलाई और सिराज विधानसभा मे कोई अंतर नहीं है। उनको पता है कि पहाडों की क्या समस्याएं होती है। और उस समस्या का समाधान किस प्रकार से करना है। उन्होंने कहा कि शिलाई का इतिहास उठा कर देख लीजिए कांग्रेस ने जो 60 साल मे नही किया जयराम ठाकुर की सरकार ने चार वर्ष मे उससे कहीं अधिक विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र का चंहुमुखी विकास किया है। उन्होंने क्षेत्रवाद की राजनिती को कभी बढ़ावा नही दिया। उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि जितना भी क्षेत्र के लिए बन पड़ता है उतना विकास करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कि वह कमरऊ और कफोटा को एक मानते हैं। दोनो जगहों मे सिर्फ पांच से छह किलोमीटर का अंतर है। लेकिन एक समय ऐसा आएगा जब कफोटा से कमरऊ तक पूरा बाजार बन जाएगा। आने वाली पीढ़ी देखेगी कि कमरऊ और कफोटा एक है। इसलिए एक दूसरे का अभिनंदन करें और एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास मे भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ मित्र आपको बरगलाने का काम कर रहे हैं। उनकी बातों मे न आएं क्योंकि उनकी सरकार ने तो कुछ किया नही। अब जब भाजपा सरकार चंहुमुखी विकास कर रही है तो उन्हे हजम नही हो रहा। उन्हे हार का भय सता रहा है। साथ ही नसीहत भी दी कि विकास के लिए भी एक बार वोट देकर देखिये। उन्होंने नौजवानों हे आग्रह किया कि लोगों तक यह बात पंहुचायें कि कौन उनकी चिंता करता है और कौन सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के भीतर शिलाई विधानसभा क्षेत्र का नक्शा बदलने वाला है। 1350 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे नेशनल हाईवे का काम पूरा होने दीजिए देखना फिर टुरिस्ट कैसे क्षेत्र मे पंहुचते है। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार के द्वार खुलेंगे। क्षेत्र टुरिजम मे आगे बढ़ेगा। यह उनका अगला सपना है कि शिलाई को विश्व भर मे टुरिजम के रूप मे भी जाना जाए। उन्होंने कहा कि वो अपना काम कर चुके हैं अब जनता को 2022 के चुनाव मे जयराम ठाकुर का कर्ज चुकाना है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार को जीताकर विधानसभा मे भेजना है। उन्होंने कहा कि बिना विधायक के ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लिए इतना विकास का प्रयास किया है एक बार विधायक बनाकर दिखा दो। उसके

बाद क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा, हम यहीं युवाओं के रोजगार के साधन सृजन करेंगे। इस मौके पर भाजपा शिलाई मंडल प्रधान सूरत सिंह चौहान, जिला परिषद शिल्ला वार्ड से सदस्य मामराज शर्मा मामू, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुंशी राम पुंडीर, मंडल महामंत्री कमलेश पुंडीर, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील चौहान, पूर्व मंडल प्रधान मायाराम चौहान, पूर्व प्रत्याशी इंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी नाथू राम चौहान, रंगी लाल पुंडीर, हृदय राम पुंडीर, साधु राम चौहान, धर्म सिंह ठुंडू, धनवीर ठाकुर, चंद्रसैन पुंडीर, सुंदर सिंह चौहान आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहें। इससे पूर्व कफोटा पंहुचने पर खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ ढोल नगाडो और नारों से भव्य स्वागत किया। मुख्य सड़क से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर तक उन्हे कंधे पर बिठाकर ले जाया गया और क्षेत्र के लिए बड़ी सौगातें देने पर उनका आभार प्रकट किया।