सिरमौर- जेई बर्खास्त....... 07 जुलाई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

सिरमौर- जेई बर्खास्त.......  07 जुलाई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

सिरमौर- जेई बर्खास्त.......

07 जुलाई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा 

Cover Story: यमुना तटीयकरण और सियासत
815.686 करोड़ का फाॅरलेन प्रोजेक्ट
आठ दिन में 49 लोगों की मौत
जनता की सुख-समृद्धि है प्रयास: सीएम 
कांग्रेस करती है झूठ की राजनीति: सत्ती 
10 हजार स्कूलों में अमृत महोत्सव: डाॅ पुंडीर 
इनकी हड़ताल फिलहाल टली
क्रशर की दीवार तले मजदूर 
जन कल्याणकारी योजनाओं से जीत: सुखराम 
मतदान सूची का करें निरीक्षण: डीसी
मौसम: कल-परसों ऑरेंज अलर्ट

सिरमौर में आज 09 मामले और....... कोविड/सूचना एवं जन संपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर) HBD Dhoni 

स्थानीय (सिरमौर)

कवर स्टोरी-

1- यमुना नदी चेनेलाइजेशन पांवटा साहिब के लोगों के लिए बनेगा वरदान, लेकिन उससे पहले लगेगी श्रेय लेने की होड़। 

अंतिम चरण पर है 251 करोड़ रूपये के 22 किलोमीटर के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की स्वीकृति, विधानसभा की 419 हेक्टेयर भूमि का होगा संरक्षण।

नदियों से घिरे पांवटा साहिब उपमंडल मे नदियां रोद्र रुप दिखाकर तबाही लाती है। बरसात मे हर साल बड़ी और छोटी नदियां करोड़ों रुपये का नुकसान कर जाती है। इसमे मुख्य नदी यमुना सहित सहायक नदियां बाता और गिरि नदी सहित कईं खड्ड शामिल है। जिला मे बरसात शुरु होते ही नदियों सहित कईं खड्ड उफान पर रहते हैं। हर साल तटीयकरण के अभाव मे ये खड्ड जहां आईपीएच की योजनाओं को बहा ले जाते हैं वही किसानों की कूहल लगती जमीनों का नामो-निशान मिटा देती है। इसी कड़ी मे प्रदेश से गुजरने वाली यमुना नदी भी शामिल है जो विभाग के मुताबिक हर साल 400 से 500 करोड़ का नुकसान कर जाती है। इसी को मध्य नजर रखते हुए जलशक्ति विभाग ने उक्त नदी के हिमाचल की तरफ के 22 किलोमीटर के दायरे को चेनेलाईजेशन करने की डीपीआर जलशक्ति मंत्रालय को भेजी थी। जिसे वर्ष 2022 मे मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी थी। उसके बाद इसे केन्द्र की केबिनेट मे अप्रवूल को रखा जाना था। अपुष्ट सूचना है कि इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी स्वीकृति मिल गई है और पैसा आते ही इसके टेंडर लग जाएंगे। यह डीपीआर 250.56 करोड़ रुपये की है। इसमे खोदरी से लेकर बहराल कौंच वैली गुरुद्वारा साहिब तक का करीब 22 किलोमीटर का हिमाचल की तरफ का दायरा शामिल है। विभाग के मुताबिक भेजी गई डीपीआर मे बताया गया था कि यमुना नदी हर साल हिमाचल के किसानों और विभाग की स्कीमों का करीब 400 से 500 करोड़ रुपये का नुकसान कर जाती है। तटीयकरण के बाद इस बड़े नुकसान से बचा जा सकेगा। काबिलेजिक्र है कि यमुना सहित गिरि नदी के तटीयकरण की योजनाओं की डीपीआर बनाने मे एसडीओ देवानंद पुंडीर का अहम रोल रहा है। गोर हो कि पांवटा साहिब उपमंडल मे अभी तक बाता नदी और शुंकर खड्ड का

तटीयकरण हो चुका है। जलशक्ति विभाग ने शुंकर खड्ड का तटीयकरण का कार्य वर्ष 2017-18 मे पूरा कर लिया है। इस खडड पर कोलर से लेकर घुंघलो तक के 11650 मीटर दायरे मे चैनेलाईजेशन हुआ है जिसमे 14 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इससे 584.60 हेक्टेयर भूमि सुरक्षित हुई है। इसी प्रकार बाता नदी के तटीयकरण पर भी विभाग ने 34 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च कर 1537.81 हेक्टेयर जमीन को बरबाद होने से बचाया है। जलशक्ति विभाग ने बाता नदी का तटीयकरण बातापुल से लेकर बायकुंआ तक के दायरे मे नदी के दोनो तरफ 18470 मीटर का चैनेलाईजेशन किया है। यह कार्य भी वर्ष 2017-18 मे पूरा हुआ। चैनेलाईजेशन से पूर्व बाता नदी हर साल करीब 8 करोड़ का नुकसान कर जाती थी जो अब बचाया जा सका है। वहीं, जलशक्ति विभाग मंडल पांवटा साहिब के अधिषासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि विभाग ने यमुना नदी की 250.56 करोड़ की डीपीआर तटीयकरण के लिए भेजी थी जो जलशक्ति मंत्रालय से स्वीकृत हो चुकी है। अब यह केंद्रिय केबिनेट मे अप्रवूल हुई है कि नही, फिलहाल उन्हे इस बारे कोई पत्र नही पंहुचा है। हालांकि योजना की स्वीकृति फाइनल स्टेज पर है। यमुना नदी के तटीयकरण से हर साल करोड़ों रुपयों की तबाही को रोका जा सकेगा। 

क्या बोलती है राजनीति-

डीपीआर से सेक्शन तक दिया योगदान: सुखराम चौधरी 

हिमाचल प्रदेश सरकार के बहुद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि यमुना तटीयकरण की योजना को लेकर वह सरकार बनते ही सक्रिय हो गये थे। वर्ष 2017 में उन्होंने सर्वे करवाकर योजना की डीपीआर बनाई। उसके बाद सरकार के सहयोग से डीपीआर केंद्रीय

जलशक्ति मंत्रालय को भिजवाई। वह लगातार फोलोअप करता रहे और अब यह सेंटर कैबिनेट में पास हो गई है। जैसे ही पैसा जारी होता है तो इसके टेंडर लगवाये जायेंगे। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस तो कहती है कि  डीपीआर उनकी सरकार के कार्यकाल में बनी थी, इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सब झूठी बातें है। कोई डीपीआर नही बनी थी। सारा काम उन्होंने शुरू से किया है। कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है। 

कांग्रेस की बोई फसल काट रही भाजपा: किरनेश

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का कहना है कि पांवटा साहिब मे कांग्रेस द्वारा बोई फसल को अपनी बताकर भाजपा के मंत्री काट रहे हैं और विकास का श्रैय ले रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि जिस अढ़ाई सौ करोड़ रूपये के यमुना तटीयकरण की स्वीकृति का श्रैय उर्जा मंत्री ले रहे हैं, वह उनके कार्यकाल मे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रयासों से हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे 2015-16 उन्होंने

आईपीएच विभाग से पांवटा साहिब की सभी नदियों के चेनेलाईजेशन की डीपीआर तैयार करवाई। जिसमे यमुना नदी का किलौड़ से बहराल कौंच वैली गुरूद्वारा तक का तटीयकरण भी प्रस्तावित था। डीपीआर भिजवाने के बाद वह लगातार संबंधित विभाग और केंद्र के अधिकारियों के संपर्क मे रहे। उनके कार्यकाल मे ही डीपीआर केंद्र मे संबंधित मंत्रालय मे चली गई थी। जिसमे से यमुना नदी के चेनेलाईजेशन की स्वीकृति अब मिल चुकी है। इस चेनेलाईजेशन की फसल कांग्रेस ने बोई है जिसे अब ऊर्जा मंत्री काट रहे हैं और पूरा श्रैय ले रहे हैं लेकिन जनता सब जानती है कि ये किसके प्रयासों से हुआ है। 

2- चुनाव के संकेत: कार्यकर्ता कस लो कम, योजनाओं की जानकारी पंहुचाओ घर-द्वार: सुखराम 

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पाँवटा में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व पार्टी द्वारा दिए कार्य को समय अवधि के दौरान पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अब हिमाचल में चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याण योजनाओं को जन-जन को बताएं। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि 3 दिन के अंदर प्रत्येक बूथ पर प्रदेश कार्यालय द्वारा

प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बूथ के त्रिदेव व प्रमुख कार्यकर्ताओं को वह सामग्री अपने बूथ के प्रत्येक घर पर वितरित करनी है। सुखराम चौधरी ने बताया कि पांवटा साहिब में 08 करोड़ 64 लाख की राशि से बने विद्युत बोर्ड के नवनिर्मित सब डिवीजन बनाकर जनता को समर्पित कर दिया है। GSSS स्कूल मानपुर देवड़ा, निहालगढ़ ,अजोली मैं साइंस क्लास शुरु करवाई  GSSS पुरवाला ,टोका नगला ,जामनीवाला व किलौड में कॉमर्स  क्लास शुरू करवाई  उन्होंने बताया कि GMS स्कूल कंडेला, बांगरण, बड़ेवाला ,भाटावाली, खारा, अमरकोट, फोटो वाला ज्वालापुर सिरमौरी ताल व गुलाबगढ़ को GHS हमारी सरकार ने किया। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी, जिला परिषद की वाइस चेयरमैन अंजना शर्मा, फूलपुर पंचायत की प्रधान तारो देवी, भगाणी पंचायत की पूर्व प्रधान निंद्रो देवी, जामनीवाला पंचायत के प्रधान बलवीर धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शमशेर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

3- कृषि विश्वविद्यालय का यही प्रयास-प्रत्येक कृषक का हो सही विकास कार्यक्रम शुरू।

कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुआं) से कृषि विश्वविद्यालय का यही प्रयास-प्रत्येक कृषक का हो सही विकास की अवधारणा को सुनिश्चित करने हेतू 7 जुलाई, 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुआं) परिसर से सहकारी संस्था इफ़को के तरल नैनो यूरिया के जागरूकता वाहन को कुलदीप ठाकुर अध्यक्ष, दी सहकारी तहसील विपणन तथा उपभोक्ता संघ समिति, बद्रीपुर, पांवटा साहिब ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इफ़को के हरजीत सिंह ने बताया कि तरल नैनो यूरिया पौधों को नाईट्रोजन प्रदान करने का उत्तम स्त्रोत है। इसमें मौजूद नाईट्रोजन पौधों को सुलभ रूप में मिलती है और फसल को नाईट्रोजन की सक्षम एवं संतुलित पूर्ति संभव हो पाती है।

इसकी मात्रा 2-4 मि.ली. प्रति लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव कर सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए दो छिड़काव आवश्यक होते हैं। पहला छिड़काव शाखाएँ निकलने के समय (अंकुरण के 30-35 दिन बाद या रोपाई के 20-25 दिन बाद) व दूसरा छिड़काव फूल आने के 7-10 दिन पहले करना चाहिए।छिड़काव के 12 घंटे के भीतर यदि वर्षा हो जाए तब पुनः छिड़काव करना चाहिए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर प्रभारी वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष डा पंकज मित्तल, हरजीत सिंह, प्रबंधक विपणन (इफको), डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. प्रियंका ठाकुर, संगीता अत्तरी, डॉ. सौरव शर्मा, डॉ.भीम पारीक, डॉ. हर्षिता सूद, डॉ. शिवाली धीमान, महिमा सिंह, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, डिपो संचालक पवन कुमार व क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

4- मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां 13 जुलाई  तक जनसाधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध: डीसी  

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर की सभी पांचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों जिनमें 55-पच्छाद (अ0जा0), 56-नाहन, 57-श्री रेणुका जी (अ0जा0), 58-पांवटा साहिब तथा 59-शिलाई, जो 4-शिमला (अ0जा0) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट हैं, के मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के प्रावधान अनुसार प्राप्त की गई हैं जिनकी एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सिरमौर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी

(उप-मण्डल अधिकारी) (ना0)पच्छाद स्थित सराहां, नाहन, संगडाह, शिलाई, पांवटा साहिब तथा जिला की समस्त तहसीलों/उप-तहसीलो के कार्यालयों में 7 जुलाई से 13 जुलाई 2022 तक जनसाधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मतदान केन्दों की सूचियों की स्थापना तथा समायोजन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सिरमौर तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी (उप-मंडल अधिकारी) (ना0) पच्छाद स्थित सराहां, नाहन, संगडाह, शिलाई, पांवटा साहिब के कार्यालय में 13 जुलाई 2022 तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनता से प्राप्त आपत्तियों व सुझावों का निपटारा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 19 जुलाई 2022 तक किया जायेगा।

5- नाहन में रोटरी और इनरव्हील क्लब का संयुक्त इंस्टालेशन।

सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन स्थित रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स और इनरव्हील क्लब का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीपी काल्टा विशेष तौर पर मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने बताया कि आज रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का स्थापना दिवस है। उन्होंने बताया कि इस इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कॉलर एक्सचेंज किया जाता है। जुलाई माह में विश्व भर में रोटरी क्लब का कार्यभार नई कार्यकारिणी को सौंपा जाता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के अजय तोमर नए अध्यक्ष होंगे और अजय संधू सचिव होंगे। 


वहीं, इनरव्हील क्लब क्लासिक नाहन की प्रगति सबलोक अध्यक्ष बनी है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष राकेश थापा ने क्लब के नए अध्यक्ष अजय तोमर को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। वीपी काल्टा ने बताया कि रोटरी क्लब विश्व भर में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता है जिसमें पौधारोपण, रक्त दान शिविर समेत जिला स्तर और विश्व स्तर पर बड़े-बड़े कार्य भी समाज सेवा के क्षेत्र में किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्व के 220 देशों में कार्य कर रहे हैं। नाहन में रोटरी क्लब के तीन क्लब कार्यरत हैं जो समाज सेवा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं। इस वर्ष रोटरी चलें गांव की ओर जिला स्तर पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। जिसमें मुख्य रुप से स्वास्थ्य शिक्षा और कन्याओं के सामूहिक विवाह आदि शामिल है।

6- नप नाहन: डीजल घोटाले में एक जेई सहित चालक की सेवाएँ बर्खास्त।

हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन में गत वर्ष सामने आए डीजल घोटाले में एक जेई सहित चालक की सेवाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि मामले में अन्य 4 कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। इन चारों के खिलाफ भी शहरी विकास विभाग चार्जशीट तैयार कर रहा है। दरअसल, शहरी विकास निदेशालय ने डीजल घोटाले में नगर परिषद नाहन में सीएलसी पर तैनात चालक रॉकी को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए जेई सुनील शर्मा की सेवाओं को भी बर्खास्त कर दिया गया है। यही नहीं इस मामले में नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी अधिकारी, सहायक अभियंता सहित 2 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। इन चारों से भी

निदेशालय द्वारा नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
उधर, पूछे जाने पर शहरी विकास निदेशालय की संयुक्त निदेशक राखी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि डीजल घोटाले में जेई सहित एक चालक की सेवाओं को बर्खास्त किया गया है। जबकि 4 अन्यों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। गोर हो कि वर्ष 2021 के जुलाई माह में भाजपा समर्थित नाहन नगर परिषद के कुछ पार्षदों ने लाखों रुपये के डीजल घोटाले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। इसके बाद निदेशालय की संयुक्त निदेशक राखी सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।

7- सिरमौर में भी बढ़ने लगे मामले, प्रशासन सतर्क।

सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 34 पहुंच गई है। डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिरमौर जिला में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को एक तरफ जहां सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी तरफ लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि  सिरमौर जिला में कई स्थानों पर एक साथ कहीं कोरोना के मामले पाए गए हैं ऐसे में लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से परहेज करे साथ ही ऐसे स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि खांसी बुखार के लक्षण होने पर लोग अपनी सैम्पलिंग जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में प्रतिदिन 300 से 400 लोगों की कोरोना सैम्पलिंग की जा रही है विभाग को सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। वहीं, गुरूवार शाम पांच बजे तक जिला में कूल 9 नये मामले सामने आए मै जबकि आठ ठीक हुए है। एक्टिव मामलों को संख्या 34 है। 

(हिमाचल)

1- कहर: आठ दिन में मानसून लील गया 49 लोगों की जान।

हिमाचल प्रदेश में हालात किस कदर खराब हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 29 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश में 49 लोगों की जान गई है और 50 घायल हुए हैं। 8 पक्के और 22 कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं, 17 मवेशियों की मौत हुई है। राजस्व विभाग के मुताबिक अब तक 47 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया गया है। कुल्लू में अब भी

फ्लैश फ्लड की वजह से 4 युवक लापता हैं। मॉनसून के शुरुआती आठ दिनों में 31 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है, जबकि पांच लोगों को सांप ने काटा है। गोर हो कि हालातों को देखते हुए सीएम जय राम ठाकुर ने इस बाबत सभी जिलों के डीसी को अलर्ट रहने और आपात स्थिती से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं और कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने आपदा प्रबंधन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर त्वरित प्रकिया दलों और आपातकालीन केंद्रों को 24 घंटे कार्यशील रखन के आदेश दिए हैं।

2- 815.686 करोड़ रुपये की फोरलेन परियोजना स्वीकृत, सीएम ने जताया केन्द्र सरकार का आभार।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एनएच-20 (नया एनएच-154) के पठानकोट-मण्डी सेक्शन के थानपुरी से परौर सेक्शन के पुनर्वास और उन्नयन के लिए 815.686 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर केन्द्र सरकार और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का

आभार व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना 21 महीने की अवधि के भीतर पूरी हो जाएगी और इससे यात्रियों का समय बचने के अलावा उन्हें आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन के साधन सीमित होने से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए सड़कों को जीवन रेखा माना जाता है और राज्य सरकार सड़कों और पुलों के निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। 

3- सरकार की सभी पहलें जन कल्याण के लिए समर्पितः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हर प्रदेशवासी की खुशहाली राज्य सरकार का ध्येय है। सरकार की सभी पहलें और प्रयास जनता की सुख-समृद्धि के लिए समर्पित हैं। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तांदी में जन समस्याएं सुनते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समुचित समाधान सुनिश्चित करने

के लिए प्रयासरत है। इस उद्देश्य से शुरू किया जन मंच आज लोगों की समस्याओं के समाधान का सशक्त साधन बन गया है। हजारों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि घर द्वार पर जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 शुरू की है। इस सेवा के माध्यम से एक फोन कॉल पर घर द्वार पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

4- कांग्रेस हमेशा करती है लूठ, खसूट और झूठ की राजनीति: सत्ती

कांग्रेस हमेशा लूठ, खसूट और झूठ की राजनीति करती आई है और ऊना विधानसभा क्षेत्र में भी यही कर रही है। विधायक सतपाल रायजादा झूठ के पुलिंदे लेकर पारिवारिक लड़ाइयों के सहारे झूठ की राजनीति करने में जुटे हुए हैं और भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह बात जिला मुख्यालय ऊना में पत्रकारवार्ता करते हुए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही। उन्होंने कहा कि बडैहर गांव में 2 परिवारों में मारपीट पुराना मामला है और इन परिवारों में काफी बार टकराव हुआ है। 2019 में इन परिवारों में मारपीट हुई थी और उसी समय यह मामला दर्ज पुलिस ने कर लिया था।

इसके बाद मामला पंचायत में अभी तक पैंडिंग चल रहा है। अब एक परिवार की महिला कस्सी और तसला लेकर जाती सी.सी.टी.वी. कैमरे में दिखाई दी है जिसके बाद दूसरे परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां किसी भी प्रकार के दबाव की कोई बात नहीं थी और कांग्रेसी हमेशा की तरह झूठ ही उछालते नजर आते हैं। सत्ती ने कहा कि विधायक रायजादा कहते हैं कि वह जनता के लिए लड़ते हैं तो वह बताएं कि जल शक्ति विभाग के एक्सियन के पास वह जनता के लिए लडऩे गए थे या चहेते ठेकेदारों के लिए? क्यों रायजादा विधानसभा सत्र के दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यासों का विरोध करते हैं? अब तक रायजादा ने विस क्षेत्र के लिए क्या किया है?

5- एक अगस्त को 10 हजार स्कूलों में मनाया जाएगा अमृत महोत्सव: डाॅ पुंडीर 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संगठनात्मक जिला रोहड़ू के जुब्बल कोटखाई खंड में प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर के साथ रोहड़ू जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई (छात्र) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या कोटखाई, केंद्र प्राथमिक पाठशाला  सदस्यता अभियान के दौरान संगठन का परिचय

देते हुए संगठन द्वारा करवाये गए कार्यो की चर्चा की। चर्चा के दौरान 1 अगस्त को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल इकाई द्वारा मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव पर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश के 10000 से विद्यालयों में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव और अमृत महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की। इस सदस्यता अभियान में रोहड़ू जिला अध्यक्ष ब्यास मांटा, महामंत्री कपिल प्रेमी, कोषाध्यक्ष विद्या पाल,  कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

6- प्राइवेट बस चालक-परिचालकों की हड़ताल कुछ दिनों के लिए टली।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 11 जुलाई से होने वाली प्राइवेट बस चालक-परिचालकों की हड़ताल कुछ दिनों के लिए टल गई है। शहर के प्राइवेट बस चालक-परिचालकों ने मांगों को लेकर विभाग व सरकार को 10 जुलाई का अल्टीमेटम दिया था कि इन दिनों में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो ऐसे में 11 जुलाई से बसें खड़ी कर देंगे। इसी कड़ी में प्राइवेट बस चालक-

परिचालक यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को परिवहन विभाग निदेशक अनुपम कश्यप व आरटीओ शिमला से मिला। निदेशक व आरटीओ ने 14 जुलाई को प्राइवेट बस ऑप्रेटर्ज, चालक-परिचालक और लेबर ऑफिसर की एक बैठक बुलाई है और चालक-परिचालकों को आश्वस्त किया कि समस्याओं व मांगों पर चर्चा की जाएगी और मांगों को पूरा किया जाएगा। निदेशक के आश्वासन के बाद प्राइवेट बस चालक-परिचालक यूनियन ने निर्णय लिया कि बैठक तक चालक-परिचालक हड़ताल पर नहीं जाएंगे।

7- स्टोन क्रशन की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल, दो गंभीर।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू गांव में स्थित एक स्टोन क्रशन की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। घायलों की पहचान मुबारिक, दिलशाद, मुजम्मिल के तौर पर हुई है जोकि

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बाथू में एक स्टोन क्रेशर पर वीरवार को निर्माण कार्य चल रहा था। क्रशर की मशीनरी फिटिंग के लिए मजदूर सुबह लगभग 9:15 बजे काम पर लगाए गए। जब मजदूर ईंटों से बने ताजा गड्ढे में लोहे के एंगल फिट कर रहे थे तो अचानक एक और की दीवार उन पर आ गिरी। इससे तीनों मजदूर दीवार के नीचे दब गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मशीन की मदद से मलवा हटा कर घायलों को बाहर निकाला। मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।

8- मौसम का कहर जारी- 8-9 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट।

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में हालात चिंताजनक बने हैं। राजधानी शिमला में गुरूवार को फिर से भूस्खलन हुआ, सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी मलबे में दब गई। ढली स्थित एचआरटीसी की वर्कशॉप के पास लैंडस्लाइड हुआ। गनीमत रही कि हादसे के वक्त गाड़ी में कोई नहीं था। सड़क के ठीक उपर बने एचआरटीसी के शेड के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इससे आने-जाने वालों को नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 और 9 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ साथ निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। कांगड़ा और मंडी जिले में भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में तैनात मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने लोगों को अनवाश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन- 

सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-