पांवटा में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने पंहुचे लोग- ddnewsportal.com

पांवटा में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने पंहुचे लोग- ddnewsportal.com

पांवटा में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने पंहुचे लोग

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा पीपलीवाला से शुरू की अस्थि कलश यात्रा पंहुची लोनिवि विश्राम गृह, कल यमुना नदी मे होगा अस्थि विसर्जन।

प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे लाखों दिलों की धड़कन स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा मे पांवटा साहिब मे भी उनके चाहवानों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां के पीपलीवाला से यात्रा शुरू हुई जो सूरजपूर,

पातलियों, भांटावाली, बद्रीपुर होते हुए पांवटा साहिब के लोनिवि विश्राम गृह मे पंहुची। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी प्रधान अश्वनी शर्मा सहित पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष, महेश कोहली और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ रहे। इस दौरान जगह

जगह हजारों लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश सहित पांवटा साहिब मे विकास के मसीहा वीरभद्र सिंह हमेशा हमारे

दिलों मे जिंदा रहेंगे। आधुनिक हिमाचल निर्माण मे उनका योगदान सदियों तक याद रहेगा। मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि कल शनिवार 17 जुलाई 2021 को सुबह 9:30 बजे लोनिवि विश्राम गृह से राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां मां यमुना नदी में विसर्जन हेतु ले जाई जाएंगी।