Sirmour: राजगढ़ पुलिस ने नही ली बेसहारा बुजुर्ग की सुध, एडिश्नल एसपी बबीता राणा के प्रयासों से 46 वर्ष बाद मिले परिजन ddnewsportal.com

Sirmour: राजगढ़ पुलिस ने नही ली बेसहारा बुजुर्ग की सुध, एडिश्नल एसपी बबीता राणा के प्रयासों से 46 वर्ष बाद मिले परिजन ddnewsportal.com

Sirmour: राजगढ़ पुलिस ने नही ली बेसहारा बुजुर्ग की सुध, एडिश्नल एसपी बबीता राणा के प्रयासों से 46 वर्ष बाद मिले परिजन

जिला सिरमौर के राजगढ़ में गिरिपुल के पास टैंट में रह रहे एक बुजुर्ग को एडिश्नल एसपी बबीता राणा के प्रयास से परिजन मिल गये। सहायता संकल्प सोसाइटी के प्रधान का कहना है कि दो वर्ष से राजगढ़ पुलिस को इस बुजुर्ग की दयनीय हालत नही दिखी लेकिन सोसाइटी के माध्यम बनने के बाद एडिश्नल एसपी के प्रयासों से बुजुर्ग 46 साल बाद अपने परिजनों से मिल पाया। 


सहायता संकल्प सोसाइटी के प्रेजिडेंट पवन वोहरा ने बताया कि उन्हे गत 27 जून 2024 को इस व्यक्ति के बारे में पता लगा तो तुरंत वह मौके पर पहुंचे। यह बुजुर्ग व्यक्ति राजगढ़ रोड गिरी पुल जिला सिरमौर  में सड़क के किनारे एक टेंट लगाकर लेटा हुआ था। संस्था ने स्थानीय लोगों से बातचीत की पता लगा कि यह व्यक्ति 2 साल से यही सड़क के किनारे टेंट लगाकर लेटा हुआ है। यह पैरालाइज बीमारी से ग्रस्त है। इस बेसहारा व्यक्ति को सुबह शाम खाना साथ ही लगे हुए ढाबे से पंकज कुमार देते थे। 
30 जून 2024 संस्था ने ईमेल के माध्यम से नाहन एसपी को सूचना दी मगर राजगढ़ पुलिस ने इसमें कोई भी कार्रवाई नहीं की। संस्था राजगढ़ पुलिस से बहुत नाराज है। मानवता तौर पर उन्होंने कुछ भी नहीं किया।


उसके बाद 2 जुलाई 2024 को संस्था ने एडिश्नल एसपी बबीता राणा से बातचीत की। बबीता राणा को संस्था ने सारी बात बताई। बबीता राणा ने तुरंत इस व्यक्ति के बारे में छानबीन की। 10 जुलाई 2024 एडिश्नल एसपी बबीता राणा ने संस्था को काॅल की और कहा कि इस व्यक्ति के परिजन ढूंढ लिए हैं। यह व्यक्ति आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।सहायता संकल्प सोसाइटी सिरमौर ने एडिश्नल एसपी बबीता राणा के प्रयासों के लिए दिल से धन्यवाद किया है। ऐसे अधिकारियों को दिल से सैल्यूट है जो हमेशा मानवता की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। 
शुक्रवार को बबीता राणा के बुलाने पर इस बेसहारा व्यक्ति के परिजन राजगढ़ रोड गिरी पुल जिला सिरमौर से अपने घर इसे आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ले गए हैं।