चोकी मृगवाल के विकास को 10 लाख रूपये की सौगात ddnewsportal.com

चोकी मृगवाल के विकास को 10 लाख रूपये की सौगात ddnewsportal.com

चोकी मृगवाल के विकास को 10 लाख रूपये की सौगात 

स्कूल अपग्रेड होने पर धन्यवाद कार्यक्रम मे पंहुचे बलदेव तोमर ने की घोषणा।

चुनावी वर्ष शुरू हो गया है। अब राजनैतिक दलों का जन संपर्क अभियान भी शुरू हो गया है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र मे भी भाजपा और कांग्रेस के नेता लोगों के बीच पंहुच रहे हैं। इसी कड़ी मे हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी विधानसभा क्षेत्र के चोकी मृगवाल गांव का दौरा किया। मौका स्कूल के अपग्रेड होने पर धन्यवाद कार्यक्रम का था। गांव मे पंहुचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और स्कूल अपग्रेड करवाने के लिए आभार जताया। इस मौके पर बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार में

पूरे हिमाचल का एकसमान विकास हो रहा हैं। विशेषकर सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र पर मुख्यमंत्री की खास मेहरबानी रही है। इस कार्यकाल मे जितना विकास शिलाई विधानसभा क्षेत्र का हुआ है कांग्रेस के 50 वर्ष के कार्यकाल मे नही हो पाया। इस अवसर पर उन्होंने गाँव के भिन्न भिन्न विकास कार्यो के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, हृदय राम पुंडीर आदि सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहें।