Paonta Sahib: बांगरण बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत राशि, 5 लाख रुपए राहत राशि की पहली किश्त... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बांगरण बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत राशि, 5 लाख रुपए राहत राशि की पहली किश्त...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बांगरण बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत राशि, 5 लाख रुपए राहत राशि की पहली किश्त...

बांगरण बाढ़ पीडितों को स्थानीय स्टोन क्रेशर मालिक द्वारा प्रदान की गई 5 लाख रू. राहत राशि की प्रथम किश्त श्री पांवटा साहिब विकास मंच के माध्यम से प्रदान की गई। मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान द्वारा आज एक सादे समारोह में गॉव को महिलाओ को शिव मंदिर बांगरण में उक्त 5 लाख रू. का चेक भेंट किया। शेष 10 लाख रू की राशि  के लिए संबंधित क्रेशर मालिक, लीज होल्डर तथा ट्रैक्टर मालिकों द्वारा आगामी 10 दिन के अन्दर जमा करवाने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामवासियो द्वारा श्री पावंटा साहिब विकास मंच का आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियो ने फैसला लिया है कि यदि स्थानीय विधायक द्वारा विधायक निधि से मंजूर की गई 40 लाख रू. से नदी का चैनलइजेशन पूरा हो जाता है तो यह 15 लाख रू की राशि ग्रामीणों में वितरित की जाएगी अन्यथा इसे भी नदी की सुरक्षा दीवार में खर्च किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 30 लाख रू DMFT फण्ड तथा 30 लाख रू. सांसद निधि से भी विधायक सुखराम चौधरी के माध्यम से स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जायेगा।