Paonta Sahib: भांटावाली जिला परिषद वार्ड से रोहित चौधरी होंगे भाजपा उम्मीदवार ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भांटावाली जिला परिषद वार्ड से रोहित चौधरी होंगे भाजपा उम्मीदवार
विधायक सुखराम चौधरी की मौजूदगी में 9 पंचायतों की बैठक में युवा चेहरे पर लगी मुहर
नगर निकाय चुनाव के साथ साथ पंचायतीराज चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का चयन होने लगा है। इसी कड़ी में पाँवटा साहिब के जिला परिषद के भांटावाली (पूर्व में बद्रीपुर) वार्ड से भाजपा ने अपना उम्मीदवार फाइनल कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब की भाटांवाली ज़िला परिषद वार्ड की एक अहम बैठक विधायक सुखराम चौधरी के घर पर संपन्न हुई। इस बैठक में सभी 9 पंचायतों के मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें तीन ने अपनी दावेदारी जताई लेकिन बाद में अन्य दोनो दावेदारों ने रोहित चौधरी के पक्ष मे बैठने का फैसला लिया। जिस कारण सर्वसम्मति से बाएकुंआ के युवा रोहित चौधरी का नाम फाइनल हुआ।
इस बैठक में मंडल अध्यक्ष आंज-भोज रमेश तोमर, पूर्व जिला परिषद सदस्य सरवन कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामप्रसाद चौधरी व समस्त पंचायतों के पूर्व में रहे। सभी ने प्रधान व उप प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने सर्व सहमति से रोहित चौधरी को उम्मीदवार चुना है।

वहीं, रोहित चौधरी ने सर्वसम्मति से उन्हें भाजपा की तरफ से जिला परिषद सदस्य का उम्मीदवार चयनित करने पर विधायक सुखराम चौधरी सहित सभी पंचायत के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। तथा विश्वास दिलाया कि वह पार्टी के दिशानिर्देश के मुताबिक पार्टी मजबूती का कार्य करेंगे। उन्होंने भांटावाली जिला परिषद के अंतर्गत आना वाली 09 पंचायतों की जनता से उनका समर्थन करने की अपील भी की।