जिला आईटी की कार्यसमिति एवं मंडल संयोजको की सूची जारी ddnewsportal.com

जिला आईटी की कार्यसमिति एवं मंडल संयोजको की सूची जारी ddnewsportal.com

जिला आईटी की कार्यसमिति एवं मंडल संयोजको की सूची जारी

भाजपा आई टी विभाग जिला सिरमौर के संयोजक विकेश तोमर ने दी जानकारी, एक सप्ताह के भीतर मंडल कार्यकारिणी की करनी होगी घोषणा।

भाजपा आई टी विभाग जिला सिरमौर के संयोजक विकेश तोमर ने विनय कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष भाजपा), अनिल डडवाल (प्रदेश संयोजक आई टी विभाग), शुभांकर सूद (शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी आई टी विभाग) एवं सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा के बाद जिला आईटी की कार्यसमिति एवं मंडल संयोजको की सूची की घोषणा की है। जिला कार्यसमिति सदस्य के लिए अर्जुन कपूर (शिलाई), रीना चौहान (श्री रेणुका

जी), पवन चौधरी (नाहन), अरुण ठाकुर (पच्छाद), मोनिका ठाकुर (पांवटा साहिब) के नाम तय हुए हैं। इसके अतिरिक्त पांचों मंडलों  के संयोजक अरविंदर साहनी (नाहन),  विशाल ठाकुर (पांवटा साहिब), सतपाल सत्ती (शिलाई), दीप राम चौहान (श्री रेणुका जी), ओमप्रकाश तोमर (पच्छाद) के नाम तय हुए हैं। जिला संयोजक विकेश तोमर ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी एवं सात दिनों के भीतर सभी मंडल संयोजको को अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करनी होगी।