सहारनपुर से रेल लाईन से जोड़ा जाएं पांवटा साहिब- ddnewsportal.com

सहारनपुर से रेल लाईन से जोड़ा जाएं पांवटा साहिब- ddnewsportal.com

सहारनपुर से रेल लाईन से जोड़ा जाएं पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री गोंदपूर मे हुई उद्योग निदेशक के साथ बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने सरकार से उठाई मांग। 

पांवटा साहिब को सहारनपुर से रेल लाईन से जोड़ा जाना चाहिए। यह मांग पांवटा साहिब के उद्योगपतियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री गोंदपूर मे निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति के साथ आयोजित हुई बैठक मे उठी। उद्योगपतियों ने कहा कि वर्षों से रेल लाईन के लिए सर्वे पर सर्वे ही हो रहे हैं। लेकिन बात इससे आगे नही बढ़ी है। उद्योगपतियों ने सुझाव दिया कि सहारनपुर से पांवटा साहिब के लिए सबसे कम दूरी की रेल लाईन बन सकती है इसलिए इस पर ध्यान देना चाहिए। इससे उद्योगपतियों की समस्या काफी दूर होगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के लिए भी सर्वेक्षण करने की मांग की गई। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब के अध्यक्ष सतीश गोयल ने मांग पत्र पढ़ा जिसमे उद्योगपतियों और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की मांगे रखी

गई। इससे पूर्व जीएम इंडस्ट्री ज्ञान सिंह चौहान ने औद्योगिक विकास पर प्रेजेंटेशन दी जिसमे बताया गया कि कितनी राशि खर्च हो चुकी है और औद्योगिक क्षेत्र के ढांचागत विकास मे आगामी समय मे और कितनी राशि खर्च करना प्रस्तावित है। 
निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चेंबर अध्यक्ष सतीश गोयल, महासचिव नवीन अग्रवाल, उद्योगपति अरूण गोयल, एनपीएस सहोता, मनमीत सिंह मल्होत्रा, अरूण शर्मा, वीपी सिंह ठाकुर, दीपक गोयल, सुरेश चौहान, केएस चौहान आदि अनेकों उद्योगपति और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।