Himachal Good News: सीएम सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ, इस दिन लौट रहे शिमला... ddnewsportal.com

Himachal Good News: सीएम सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ, इस दिन लौट रहे शिमला... ddnewsportal.com

Himachal Good News: सीएम सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ, इस दिन लौट रहे शिमला...

हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी अच्छी खबर आई है। करीब दो हफ्ते तक एम्स दिल्ली में दाखिल रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिमला लौट रहे हैं। पेट में संक्रमण के चलते

मुख्यमंत्री एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। पैंकियाज में संक्रमण के बाद उन्हें करीब दो हफ्ते तक यहां रहना पड़ा है। सीएम ने 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है।

लगातार ताजा अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल को फाॅलो करें


मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला लौटने की सूचना खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि एम्स में स्वास्थ्य लाभ के बाद शुक्रवार को वह शिमला लौट रहे हैं। उनका दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। सुक्खू शुक्रवार को शिमला लौटने के बाद रविवार को दिवाली अपने सरकारी निवास ओकओवर शिमला में ही मनाएंगे। एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है। ऐसे में शिमला में वह ज्यादा लोगों से भेंट नहीं कर पाएंगे।