Paonta Sahib: कांग्रेस के डूबते जहाज से छलांगे लगा रहे नेता: सुरेश कश्यप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कांग्रेस के डूबते जहाज से छलांगे लगा रहे नेता: सुरेश कश्यप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कांग्रेस के डूबते जहाज से छलांगे लगा रहे नेता: सुरेश कश्यप 

■ प्रदेश सरकार ने किया राज्य की जनता से छल: सुखराम चौधरी 

शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने पाँवटा साहिब विधानसभा के अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की। दो दिन में वह लगभग यहाँ पर दो दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाएँ कर चुनाव हेतु जन आशीर्वाद लेंगे। प्रवास कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रुप से पूर्व ऊर्जा मन्त्री एवं वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर  साथ रहे।


सुरेश कश्यप पहले दिन पाँवटा साहिब विधानसभा में कंडेला, सालवाला, गोरखुवाला, मानपुरदेवड़ा, गुरुवाला, भगानी, गोजर, खोदरी माजरी व किल्लोड पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं की। साथ ही कल 13 अप्रैल को सुरेश कश्यप टौरू, भैला, नघेता, शिवा, बनौर, आगरो, राजपुर, अंबोया व डांडा पंचायत में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर वोट हेतु व पुनः मोदी सरकार बनाने हेतु अपील करेंगे।


सुरेश कश्यप नुक्कड़ सभाओं में अपील की है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिसमें आज कोई सवार नहीं होना चाहता है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के टिकट से बड़ा कोई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा व मिले हुए टिकट को भी हाईकमान को वापिस लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में आज अस्थिरता का माहौल कांग्रेस की वजह से पैदा हुआ हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दोस्तों  को लाभ देने के लिए अपने दल के वरिष्ठ नेताओं को अनदेखा किया व चुने हुए विधायकों को भी प्रताड़ित करने का कार्य किया। सुरेश कश्यप ने कहा आज देश और विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नाम का डंका बज रहा है और उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।


विधायक सुखराम चौधरी ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल कि जनता को छल के सिवा और कुछ नहीं दिया है। पाँवटा विधानसभा में लगभग 24 संस्थान जो भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में पाँवटा की जनता को समर्पित किए थे। उनको बंद करने का काम वर्तमान प्रदेश सरकार ने किया है। सुखराम चौधरी ने सुरेश कश्यप को आश्वासन दिलाया कि पाँवटा विधानसभा 31000 से अधिक की लीड लोकसभा चुनाव में उन्हें दिलायेंगे। इस मौके पर अनैकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।