कांग्रेस को अब कोई नही लेता सीरियस: जयराम ddnewsportal.com

कांग्रेस को अब कोई नही लेता सीरियस: जयराम  ddnewsportal.com

कांग्रेस को अब कोई नही लेता सीरियस: जयराम 

पढें, देश दिनेश मीडिया के सवाल पर क्या बोले मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पूरे देश में अब कोई भी सीरियस नही लेता। देश दिनेश मीडिया के संपादक दिनेश पुंडीर के सवाल कि प्रियंका गांधी ने सोलन रैली में कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस पहली बैठक में ओपीएस और एक लाख नौकरियों पर मुहर लगायेगी, पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी बात कही है लेकिन उनकी बात मानी नही जा रही

है, सुनी नही जा रही है। तारूवाला मैदान मे हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की जो हालत है उस हालत को देखते हुए वह बौखलाहट में हैं। चुनाव में झूठे वायदे कर रही है लेकिन हिमाचल की प्रबुद्ध जनता इनके झांसे में आने वाली नही हैं। संपादक दिनेश पुंडीर के एक अन्य सवाल कि भाजपा का चुनाव में क्या विशेष मुद्दा रहेगा, इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुद्दे तय किये जा रहे है। इससे पूर्व उनके पाॅंवटा साहिब पंहुचने पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, चुनाव प्रबंधन समीति के अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल और प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर आदि ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री सतौन में आयोजित हाटी आभार रैली में भाग लेने आए थे।