Cyber Crime News: एडिश्नल एसपी राठौर और उनकी टीम की दो वर्ष की मेहनत लाई रंग- पीड़ित को रिफंड हुए करीब 16 लाख रुपए ddnewsportal.com

Cyber Crime News: एडिश्नल एसपी राठौर और उनकी टीम की दो वर्ष की मेहनत लाई रंग- पीड़ित को रिफंड हुए करीब 16 लाख रुपए  ddnewsportal.com
फाइल फोटो- एडिश्नल एसपी नरवीर सिंह राठौर।

Cyber Crime News: एडिश्नल एसपी राठौर और उनकी टीम की दो वर्ष की मेहनत लाई रंग 

अदालत के आदेश के बाद साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को अपराधियों के खातों में होल्ड की गई 15 लाख 72 हजार रूपये की राशि करवाई रिफंड 

साइबर सेल शिमला में एडिश्नल एसपी रहे नरवीर सिंह राठौर और उनकी टीम की मेहनत के कारण साइबर ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित को अदालत के आदेश के बाद अपराधियों के खातों में होल्ड की गई 15 लाख 72 हजार रूपये की राशि करवाई रिफंड हुई है। यह बड़ा मामला है जिसमें पीड़ित की ठगी की लगभग 90 प्रतिशत राशि वापिस मिली है। 
दरअसल,विश्व के कई देशों में आज साइबर अपराध सुरक्षा अहम विषय बन गया है।  भारतवर्ष एवं हिमाचल प्रदेश में भी साइबर अपराध के मामले हर वर्ष बढ़ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला 15 जुलाई 2021 में साइबर थाना शिमला मे प्राप्त हुआ। जिसमें पीड़ित व्यक्ति रविंद्र भारद्वाज निवासी रकड़ कांगड़ा ने शिकायत की थी कि जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में इसने गूगल सर्च के माध्यम से गैस एजेंसी डीलरशिप प्राप्त करने के बारे में सर्च किया। गूगल सर्च के दौरान इसे जो पते मालूम हुए उस पर इन्होंने संपर्क किया। यह सभी पते व संपर्क नंबर साइबर अपराधियों ने गूगल पर स्थापित किए थे। साइबर अपराधियों ने इन्हें इंडियन गैस

एजेंसी का फॉर्म भरने को कहा तथा भिन्न भिन्न प्रकार का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस व अन्य शुल्क के नाम पर इन से करीब 18 लाख रूपये की राशि ठग ली थी। जुलाई 2021 में साइबर थाना के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने तुरंत शिकायत पर FIR पंजीकृत की तथा FIR नंबर 3/21 का अन्वेषण प्रारंभ कर दिया। अन्वेषण के दौरान मनी ट्रांजैक्शन की ट्रेल को वर्कआउट किया गया तथा भारी संख्या में बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। अन्वेषण के जांच के लिए दो बार पुलिस दल बिहार एवं वेस्ट बंगाल राज्य में गए। साइबर अपराधियों के भिन्न-भिन्न खाते  होल्ड व फ्रिज किए गए जिनमें 3 बैंक खाते

वरसालीगंज नवादा बिहार के  पाए गए। इन खातों में करीब 16 लाख रुपए होल्ड करवाए गए। अन्वेषणकर्ता नरवीर सिंह राठौर व उनकी टीम निरंतर इस अन्वेषण में प्रगति कर रही थी। अब आज यानि 7 जुलाई 2023 शिकायतकर्ता रविंद्र भारद्वाज के खातों में साइबर अपराधियों के खातों में होल्ड किए गए राशि 15 लाख 72 हजार रूपये अदालत के आदेश के अनुसार रिफंड करवाए गए। पीड़ित व्यक्ति एवं शिकायतकर्ता रविंद्र भारद्वाज ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर व साइबर टीम को निरंतर पिछले लगभग 2 वर्षों तक इस केस को प्रोफेशनल ढंग से अन्वेषण करने का धन्यवाद किया। 
साइबर अपराध के अन्वेषण के दौरान निरंतर अन्वेषण प्रक्रिया को जारी रखते हुए अंततः इस मामले में पुलिस को यह राशि राशि रिफंड करने में कामयाबी हासिल हुई है।