LS Election News: देश में आम चुनाव की घोषणा, पढ़ें, कुल कितने फेस और हिमाचल में कब डाले जायेंगे वोट... ddnewsportal.com

LS Election News: देश में आम चुनाव की घोषणा, पढ़ें, कुल कितने फेस और हिमाचल में कब डाले जायेंगे वोट...  ddnewsportal.com

LS Election News: देश में आम चुनाव की घोषणा, पढ़ें, कुल कितने फेस और हिमाचल में कब डाले जायेंगे वोट...

देश में आज आम चुनाव की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग भारत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। कुल 7 फेस में चुनाव होंगे। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी।

वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है।


ये है चुनाव कार्यक्रम 

■ पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102

■ दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89

■ तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12    
लोकसभा सीटें: 94

■ चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96

■ पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49

■ छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57

■ सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57

■ नतीजे: 4 जून 2024

■ हिमाचल में ये डेट्स- 

हिमाचल प्रदेश की कुल चार लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। सभी चरणों के बाद 4 जून को मतगणना होगी। 

■ हिमाचल की छह विधानसभा सीटों के लिए होगा उपचुनाव-

चुनाव आयोग के अनुसार 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं। इनका चुनाव भी लोकसभा चुनाव शेड्यूल के तहत ही होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।