GOOD NEWS: हिमाचली ब्यूटी का USA में जलवा ddnewsportal.com

GOOD NEWS: हिमाचली ब्यूटी का USA में जलवा  ddnewsportal.com

GOOD NEWS: हिमाचली ब्यूटी का USA में जलवा

सात समंदर पार मिसेज भारत यूएसए 2022 प्रतियोगिता में भाग लेकर "मिसेज रेविशिंग ब्यूटी" का शीर्षक किया अपने नाम

हिमाचल प्रदेश की सुंदरता ने विश्व में अपनी चमक बिखेरी है। राज्य के चम्बा जिला की बेटी कनिका जयसवाल खरबंदा ने मिसेज भारत यूएसए 2022 प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला चम्बा का नाम चमकाया है। इसी के साथ कनिका ने मिसेज रेविशिंग ब्यूटी का शीर्षक भी अपने नाम किया है। कनिका की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। हाल ही में अमेरिका के एटलांटा में इस प्रतियोगिता का

आयोजन किया गया है। इस श्रेणी में समूचे अमेरिका, फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, टेक्सास, कैलीफोर्निया आदि क्षेत्रों से आई 40 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। कनिका ने इस प्रतियोगिता में जियोर्जिया का प्रतिनिधित्व किया। 2 दिवसीय इस प्रतियोगिता में कनिका को कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ा।
मूल रूप से चम्बा शहर के मोहल्ला जुलाहकड़ी की रहने वाली सुदर्शन व अनीता जयसवाल की बेटी कनिका ने अपनी प्रारंभिक व उच्च शिक्षा चम्बा से ग्रहण की है। इसके उपरांत दिल्ली में मल्टी नैशनल कंपनी में करीब 5 वर्ष सेवाएं दीं और विवाह के बाद वह अंबाला पंजाब के रहने वाले अपने पति पुनीत खरबंदा के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। कनिका ने बताया कि अमेरिका पहुंचने के बाद उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष जारी रखा। वर्तमान में एक कंपनी में साइबर सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति सहित पूरे परिवार को दिया है, जिन्होंने हर समय उनका सहयोग किया और उत्साहवर्द्धन किया है।