Himachal News: एकल अभियान के उद्देश्य देश हित में ddnewsportal.com

Himachal News: एकल अभियान के उद्देश्य देश हित में  ddnewsportal.com

Himachal News: एकल अभियान के उद्देश्य देश हित में

राजगढ़ के हाब्बन में हुआ एकल विद्यालय का वार्षिक उत्सव सम्मेलन, ये रहे मौजूद...

एकल विद्यालय एकल अभियान भाग सिरमौर अंचल राजगढ़ संच चायल हाब्बन में वार्षिक उत्सव संच सम्मेलन मनाया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन व संस्कार पक्ष कर मुख्य अतिथि ने शुभारंभ किया। एकल विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत व भजन और पहाड़ी वह भाषण के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी।
एकल अभियान का विस्तृत परिचय कराते हुए अभियान समिति अध्यक्ष भाग सिरमौर कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने बताया कि झारखंड से शुरू हुआ एकल अभियान देश के कोने कोने में विस्तरित हो कर हिन्दू पुरातन संस्कृति संस्कार जगाए रखने, सनातन धर्म के लिए व्यक्ति निर्माण कर राष्ट के इस पुण्य कार्य को करने, पंच मुखी शिक्षा योजना मे कार्य कर रहा है। 


प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास व ग्राम स्वराज मंच, ग्राम उत्थान शिक्षा और संस्कार शिक्षा पर कार्य किया जा रहा है। 
जैसे बच्चों के अंदर संस्कार व अनुशासन, देश भक्ति गीत सिखाने व हम सभी ग्राम वासी स्वास्थ रहे इसलिए लोहे की कड़ाही मे खाना बनाना, हर घर मे तुलसी का पौधा व स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देना, हर व्यक्ति को जीवन ज्योति बीमा, सहारा बीमा, आधार कार्ड हर व्यक्ति के होना, हर व्यक्ति के बैंक मे खाता होना, रासायनिक खेती को छोड़ना, जैविक खेती को बढ़ावा देना, सरकार की जन कल्याण कारी योजना को लोगों तक पहुंचाने व

उसका पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाना, महिला के लिए स्वरोजगार के साधन सिलाई सिखाना, युवा पीढ़ी को कम्पयूटर सिखाना, युवा लोगों को नशे से बचाना, नशा मुक्त गाव व समाज बनाना, हर गाँव मे दैनिक व साप्ताहिक सत्संग करवाना, साल में एक बार अयोध्या से आए राम रथ का दर्शन करना व रात्रि धर्म सभा करना और श्री राम चरित मानस में आधारित राम कथा करवाना और राम राज्य लाना। 

भाग प्रशिक्षण प्रमुख चांदनी ने कहा कि आचार्य कार्यकर्ता समिति बन्धु भगिनी सभी इस कार्य में गुणवत्ता लाना व कार्य के प्रमाण के हर संबंध प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग रेंजर अधिकारी जय सिंह रहे और उनके साथ विशिष्ट अतिथि

सेवा निवृत्त वन विभाग आरओ अश्वनी कुमार व शिक्षा विभाग सेवानिवृत्त ओम प्रकाश मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्य को करने के लिए हम तन मन धन से आगमी भी सहयोग करते रहेंगे। एकल विद्यालय एकल अभियान बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। अंचल से रीता, संच से आशिष व संच समिति से सरोज, अंकुश, लता, नेहा, ओम प्रकाश और सभी ग्राम समिति आचार्य और स्वयं सहायता समूह से मातृ शक्ति, बच्चे सहित करीब 200 की संख्या में मौजूदगी रही।