Himachal: कर्मचारियों के NPS में नही जमा हुए करोड़ों रुपए ddnewsportal.com

Himachal: कर्मचारियों के NPS में नही जमा हुए करोड़ों रुपए ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Himachal: कर्मचारियों के NPS में नही जमा हुए करोड़ों रुपए

इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, अब क्या होगा इतने करोड़ की रकम का...

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की एनपीएस योजना में करोड़ो रूपये जमा नहीं हुए है। ये चौंकाने वाली खबर जरूर है, लेकिन ऐसा हुआ है और इसका खुलासा भी हो गया है। हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार ने ओल्ड पैंशन स्कीम लागू कर दी है और अप्रैल माह से कर्मचारियों का एनपीएस का शैयर कटना भी बंद

हो गया है लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान NPS के खाते में करोड़ों रुपए का पैसा जमा ही नही हुआ, जिससे अब कर्मचारी वर्ग में चर्चा का बाजर गर्म है, कि जमा न किए गये पैसोंऔर उसके ब्याज का क्या होगा। 

दरअसल, कैग ने खुलासा किया है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों के NPS में करोड़ों रुपये जमा नहीं हुए। वर्ष 2021-22 के दौरान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में 1,133.19 करोड़ का कुल अंशदान हुआ। इसमें कर्मचारी अंशदान 474.41 करोड़ व सरकारी 658.75 करोड़ एवं ब्याज तीन लाख रहा। सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी डिपोजिटरी लिमिटेड को मुख्य शीर्ष सीमित अंशदान पेंशन योजना से 1.126.55 करोड़ हस्तांतरित किए। इसमें कर्मचारी अंशदान 470.17 करोड़ व सरकारी

656.38 करोड़ था। यानी NPS में सरकार का 5.42 करोड़ कम अंशदान हुआ। 31 मार्च 2022 तक मुख्य शीर्ष सरकारी कर्मचारियों के लिए सीमित अंशदान पेंशन योजना में 7.66 करोड़ का प्रारंभिक शेष जमा करने के बाद 14.30 करोड़ की शेष राशि है। 31 मार्च 2021 तक राज्य सरकार ने 7.66 करोड़ के एनपीएस शेष पर 54 लाख के ब्याज का न तो प्रावधान किया और न ब्याज भुगतान किया। ऐसे में अब असमंजस की स्थिति बन गई है कि इस मामले में आगे क्या होगा। बहरहाल, सभी कर्मचारियों की नजरें इस मामले में सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।