पांवटा-शिलाई मे 16-17 को दिवंगत वीरभद्र सिंह की अस्थियों के दर्शन- ddnewsportal.com

पांवटा-शिलाई मे 16-17 को दिवंगत वीरभद्र सिंह की अस्थियों के दर्शन- ddnewsportal.com

पांवटा-शिलाई मे 16-17 को दिवंगत वीरभद्र सिंह की अस्थियों के दर्शन 

यह रहेगा पराक्रम प्रवाह और महामानव की महायात्रा कार्यक्रम, मंडल प्रधानों ने दी जानकारी।

पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा क्षेत्र मे 16 और 17 जुलाई को मंडल स्तर पर कांग्रेस पार्टी की कलश यात्रा व प्रवाह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हरदिल अजीज व जनता के दिलों के राजा स्व० श्री वीरभद्र सिंह जी की अस्थि कलश यात्रा पूरे प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता को अंतिम दर्शन के लिए अस्थि कलश भेजा जा रहा है। राजा साहब ने प्रदेश के कोने कोने में विकास की गाथा लिखी है। इसलिए सभी जनमानस से अपील कि जाती है की जो लोग किसी कारणवश शिमला, रामपुर में राजा साहब की अंतिम यात्रा में दर्शन करने नहीं पहुँच पाये थे , वे सभी लोग 16 जुलाई व 17 जुलाई, 2021 को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में राजा साहब की अस्थि कलश यात्रा में अंतिम दर्शन करने पहुँच सकते है। आप सभी सादर आमंत्रित है तथा राजा साहब की अस्थियों के अंतिम दर्शन कर सकते है। दो दिवसीय अस्थि कलश यात्रा में दर्शन व राजा साहब को श्रद्धांजलि देने व अस्थि कलश के दर्शन का विवरण निम्न प्रकार से है :-
16 जुलाई, 2021 को प्रातः 10:00 बजे स्थान पिपलीवाला, प्रातः 11:30 बजे स्थान पुरुवाला, दोपहर 12.30 बजे स्थान सूरजपुर, दोपहर 1.30 बजे पातलियों, दोपहर 2.30 बजे भांटावाली, दोपहर 3:00 बजे स्थान बद्रीपुर, शाम 4:00 बजे मुख्य बाजार से होते हुए लोनिवि विश्राम गृह पांवटा साहिब।
17 जुलाई, 2021 को प्रातः 9:30 बजे स्थान लोनिवि विश्राम गृह पांवटा साहिब में सभी कार्यकर्ता व जनता दर्शन कर सकेंगे। उसके पश्चात विधिवत तौर पर राजा साहब की अस्थियों को यमुना नदी में प्रवाहित किया जायेगा।

इस पूरे कार्यक्रम मे पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग भी मौजूद रहेंगे।
वहीं शिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा है कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई द्वारा स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों की कलश यात्रा व विसर्जन के कार्यक्रम 16 जुलाई को निम्न स्थान व समय पर होगा। इसमे रोहनाट 9 बजे सुबह, शिलाई 11 बजे सुबह, टिम्बी 1बजे दोपहर, कफोटा 3 बजे, कमरऊ 5 बजे रहेगा। 17 जुलाई को सतोन  9:00 बजे सुबह गिरि नदी में अस्थियों को विसर्जित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन चौहान रोहनाट से ही साथ रहेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस शिलाई के सभी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवा दल, सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।