Paonta Sahib: संकट के इस दौर में सेवा पर निकले पूर्व ऊर्जा मंत्री ddnewsportal.com

Paonta Sahib: संकट के इस दौर में सेवा पर निकले पूर्व ऊर्जा मंत्री ddnewsportal.com
पाँवटा साहिब: बारिश प्रभावित परिवारों को राशन वितरित करते विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी।

Paonta Sahib: संकट के इस दौर में सेवा पर निकले पूर्व ऊर्जा मंत्री 

विधायक सुखराम चौधरी की कांग्रेस को नसीहत; संकट के समय न करें राजनीति

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जनजीवन थम सा गया है। हर जगह नुकसान की सूचना सामने आ रही है। कहीं से तो तबाही के मंजर रूह को कंपा देते है। सिरमौर जिला में भी मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इसी नुकसान को जांचने पांवटा साहिब के वर्तमान विधायक एवं पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी भी संकट के दौर में सेवा पर निकले हैं। भाजपा नेता एवं विधायक सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब विधानसभा का दौरा किया और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान सालवाला पंचायत में उन्होंने राहत सामग्री का वितरण भी किया। इस दौरान कुल सुखराम चौधरी ने 47 घरों से संपर्क किया।


सुखराम चौधरी ने कहा कि इस आपदा के समय भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्ण रूप से जन सेवा में लगे हैं। आज से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तीन दिवसीय दौरा भी हिमाचल प्रदेश में शुरू होने जा रहा है। वह घर घर जाकर इस भारी नुकसान का जायजा भी लेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मंडी और कुल्लू दौरे पर रहने वाले

हैं, वह भी जनता से मिलेंगे। इस दौरान वह आपदा के समय हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह ने भी हिमाचल प्रदेश का कुशल क्षेम जाना और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। परंतु हिमाचल की कांग्रेस सरकार केवल मात्र इस संकट की घड़ी में दोषारोपण की राजनीति कर रही है और इसे एक अवसर बनाने का प्रयास कर रही है। हम कांग्रेसी नेताओं से कहना चाहते हैं कि आपदा के समय केवल मात्र जनता की सेवा करें ना कि कोई राजनीति करने का प्रयास करें।