पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा का निधन- ddnewsportal.com

पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा का निधन- ddnewsportal.com

पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा का निधन

पीजीआई चंडीगढ़ मे ली आखिरी सांस, संक्रमण को हराने के बाद पोस्ट कोविड इफेक्ट से रहे थे जूझ।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा का निधन हो गया। जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा वर्तमान मे सरकार मे मुख्य सचेतक भी थे। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने ट्वीट कर ये

जानकारी दी है। बरागटा दो बार मंत्री रह चुके थे। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी कुशल-क्षेम पूछी थी। बताया जा रहा है कि बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो 20-25 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनकी दूसरी बीमारी डायग्नोज नहीं हो पा रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कैबिनेट और संगठन ने दुख प्रकट किया है।