Paonta Sahib: 22 फरवरी को भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 22 फरवरी को भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 22 फरवरी को भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र वर्षों से सैनिक और सैन्य आश्रित तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आया है। मुख्य रूप से संगठन वीरनारियों तथा सैनिक कल्याण के कार्यों को तवज्जो देता है किंतु समय के हिसाब से सामाजिक हित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते आया है। 

इसी कड़ी में संगठन 22 फरवरी 2026 को प्रात: 10 बजे पांवटा साहिब के श्री ज्ञान चन्द गोयल धर्मार्थ तारुवाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें उच्चकोटी चिकित्सालयों पारस हॉस्पिटल व अल्केमिस्ट हॉस्पिटल चंडीगढ़ से ऊंचे दर्जे के डॉक्टरों की टीम आ रही है। 

संगठन के संरक्षक डॉक्टर एस. पी. खेड़ा व अध्यक्ष करनैल सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों ने सभी समाज के सभी वर्गों व लोगों से अपील की है की इस शिविर का लाभ उठाएं तथा वीरनारियों, भूतपूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों से विशेष रूप से इस चिकित्सा शिविर में शिरकत कर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से जनरल मेडिसिन, गायनेकोलॉजिस्ट तथा गड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल रहेंगी एवं संबंधित जांचे भी फ्री में की जाएगी।