Paonta Sahib: गिरिपार के ज्ञान सिंह चौहान संयुक्त निदेशक पद से हुए सेवानिवृत, पढ़ें सफ़रनामा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गिरिपार के ज्ञान सिंह चौहान संयुक्त निदेशक पद से हुए सेवानिवृत, पढ़ें सफ़रनामा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गिरिपार के ज्ञान सिंह चौहान संयुक्त निदेशक पद से हुए सेवानिवृत

विषम परिस्थितियों में भी नहीं गिरने दिया उद्यमियों का मनोबल, 33 वर्ष के कार्यकाल में जनता के साथ आत्मीयता और संवेन्दनशीलता रही पहचान

पढ़ें, मैनेजर से संयुक्त निदेशक उद्योग के पद तक का सफ़रनामा...

हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग में 32 वर्ष की सेवाएं देने के बाद पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार के आंजभोज से ताल्लुक रखने वाले ज्ञान सिंह चौहान आज संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग से सेवानिवृत हुए। अपने कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल करने वाले ज्ञान सिंह चौहान को शिमला में उनके रिटायर्मेंट के मौके पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जहां पर उन्हें सम्मानित कर उनकी नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनायें दी गई। ज्ञान सिंह चौहान ने अपने इस कार्यकाल के दौरान अपनी मेहनत व काबिलियत के बूते जहाँ बड़ा नाम कमाया वहीं प्रमोशन से संयुक्त निदेशक तक के पद पर पंहुचे। 


ग्रामीण क्षेत्र के निवासी ज्ञान सिंह चौहान की प्राथमिक शिक्षा गाँव के स्कूल से हुई। उन्होंने एम. एस. सी. गणित, DAV कॉलेज देहरादून से की। तत्पश्चात वर्ष 1993 में गणित प्रवक्ता नियुक्त हुए। उसके बाद इसी वर्ष जिला उद्योग केंद्र में बतौर मैनेजर नियुक्त हुए। बतौर मेंबर सेक्रेटरी, 10 वर्ष तक सिंगल विंडो कार्य किया।
वर्ष 2012 में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पदोन्नत हुए। और फिर वर्ष 2021 में संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग पदोन्नति मिली।
अपने पूरे कार्यकाल के दौरान श्री चौहान ने सिरमौर, बिलासपुर, शिमला, किन्नौर और परवानु में सेवाएं दी। 
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सरकारी सिस्टम और विभागीय प्रकियाओं को आसान और जन हितेषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। लोगों को त्वरित और निर्बाध रूप से विभागीय योजनाओं का लाभ मिले, इसका पर पूरा फोकस किया तथा समाज और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया।


सबसे बड़ी बात कि विषम परिस्थितियों में भी उद्यमियों का मनोबल गिरने न दिया। साथ ही लोगों के साथ आत्मीयता और संवेन्दनशीलता के साथ व्यवहार किया। 31 जनवरी 2024 के दिन बतौर संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग हि. प्र. के पद से सेवानिवृत हुए। रिटायर्मेंट पार्टी के दौरान ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि सम्पूर्ण सर्विस करियर के दौरान सरकार, उच्चाधिकारीयों व उद्यमियों के साथ साथ लोगों से भी भरपूर सहयोग व प्यार मिला जिसके लिए वे सभी का हृदय से आभार करते हैं। अपनी रिटायर्मेंट के मौके पर ज्ञान सिंह चौहान ने 02 फरवरी को पाँवटा साहिब में एक बड़ा सेवानिवृति समारोह रखा है।