19 नवम्बर को है गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकटोत्सव ddnewsportal.com

19 नवम्बर को है गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकटोत्सव ddnewsportal.com

पांवटा के गुरूद्वारा साहिब मे आज से शुरु हुआ तीन दिवसीय गुरु पर्व

19 नवम्बर को है गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकटोत्सव, कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए हो रहे कार्यक्रम, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूरी की तैयारियां।

सिखों के पहले गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकटोत्सव के लिए पांवटा साहिब का गुरूद्वारा साहिब सज गया है। यहां तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव आज से शुरु हो गया। पर्व के लिये पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा व नगर दुल्हन की तरह सज रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते गुरू पर्व पर इस बार तीन वर्ष बाद भव्य नगर कीर्तन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत निकलेगा। यह कीर्तन 18 नवम्बर गुरूवार को दोपहर एक बजे निकलेगा। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के मीत प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार जगीर सिंह, कैशियर गुरमीत सिंह और सदस्य सरदार हरप्रीत सिंह रतन आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर 17 नवम्बर से गुरुद्वारे मे कार्यक्रम आरंभ हो गये हैं। आज श्रद्वालुओं द्वारा 3 अखण्ड पाठ शुरु किये गये हैं जो भोग के साथ 19 नवम्बर को सुबह 6 बजे सम्पन्न होंगे। उन्हाने बताया कि 19 नवम्बर को प्रमुख

कार्यक्रम रहेगा। गुरुदेव का प्रकटोत्सव भी इसी तारीख का है। इस दिन निशान साहब झुलाये जायेंगे। अमृत संचार होगा। सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे। रात 8:30 बजे से कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। बहरहाल, पांवटा साहिब गुरूद्वारा मे गुरू नानक देव जी का प्रकाश उत्सव शुरू हो गया है। 
                                                        
                                              बॉक्स
ये रहेंगे कार्यक्रम-

17 नवम्बर को अखंड पाठ साहब, 18 नवम्बर को नगर कीर्तन, कीर्तन दरबार, ढाढी दरबार व बच्चों का कवि दरबार होगा। 19 नवम्बर को भोग

अखंड, कीर्तन व ढाढी दरबार तथा रात 8:30 बजे विशेष कवि दरबार सजेगा। जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। गुरु महाराज का प्रकटोत्सव भी इसी दिन का है।