Paonta Sahib: गुड न्यूज़- गुरु नानक मिशन स्कूल के पूर्व छात्र स्वराज ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुड न्यूज़- गुरु नानक मिशन स्कूल के पूर्व छात्र स्वराज ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुड न्यूज़- गुरु नानक मिशन स्कूल के पूर्व छात्र स्वराज ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट 

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरूमु नानक मिशन पब्लिक स्कूल से निकले होनहार देश के हर वर्ग में सेवाएं देकर देश के विकास और सुरक्षा में भागीदारी निभाकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉक्टर हो या इंजिनियर या अन्य फील्ड में बड़े बड़े पदों पर उक्त स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर निकले मेधावी लगातार बुलंदियां छूं रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूल की एक और उपलब्धि जुड़ी है जिसमे स्कूल के पूर्व छात्र स्वराज ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए है। स्वराज गिरिपार क्षेत्र के बड़े गांव कमरऊ के रहने वाले है। वह कर्म सिंह के पुत्र है। 
स्कूल प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने बताया कि गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के लिए यह हर्ष और गर्व का विषय है कि यहां से शिक्षा प्राप्त छात्र स्वराज ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हुआ है। स्वराज ठाकुर ने 2019 में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। स्वराज ठाकुर  पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अत्यंत रुचि रखता था। उसका शुरू से ही रुझान सेना में जाकर देश की सेवा करना था। स्वराज ठाकुर ने CDSE 1 OTA 2023 की परीक्षा पास कर यह पद प्राप्त किया है।


विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने स्वराज ठाकुर की इस सफलता पर उसे हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। गुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि स्वराज ठाकुर की सफलता अन्य कई छात्रों को सेना में जाने के लिए प्रेरित करेगी। वे भी देश सेवा को अपना लक्ष्य मानकर सेना में जाने का प्रयास करेंगे। स्वराज ठाकुर की इस सफलता से उनके अभिभावक, शिक्षक तथा पाँवटा साहिब निवासी अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहे हैं।